{"_id":"6406e86154395efba20a79c8","slug":"jalandhar-pathankot-rail-section-blocked-due-to-damage-to-mainline-of-track-by-monkeys-on-dumtal-hills-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: डमटाल में बंदरों ने मेनलाइन को पहुंचाया नुकसान, जालंधर-पठानकोट रेल सेक्शन सवा घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: डमटाल में बंदरों ने मेनलाइन को पहुंचाया नुकसान, जालंधर-पठानकोट रेल सेक्शन सवा घंटे रहा जाम
Tue, 07 Mar 2023 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 01:01 PM IST
सार
सुबह 9 बजे डमटाल की पहाड़ी पर बैठे बंदरों ने मेन लाइन को हिला दिया, जिसके बाद वह टूट गई। तार टूटने के कारण झेलम एक्सप्रेस सहित करीब छह ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। झेलम एक्सप्रेस को करीब सवा घंटा तक मीरथल स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
पठानकोट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
डमटाल की पहाड़ियों पर मंगलवार को बंदरों द्वारा ट्रैक की मेनलाइन को नुकसान पहुंचाने के कारण जालंधर-पठानकोट रेल सेक्शन करीब सवा घंटा तक जाम हो गया। इसके चलते पठानकोट से सांबा और विजयपुर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे से बाधित रेल सेक्शन सवा दस बजे बहाल हो पाया।
जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे डमटाल की पहाड़ी पर बैठे बंदरों ने मेन लाइन को हिला दिया, जिसके बाद वह टूट गई। तार टूटने के कारण झेलम एक्सप्रेस सहित करीब छह ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। झेलम एक्सप्रेस को करीब सवा घंटा तक मीरथल स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन के ड्राइवर ने तुरंत मीरथल रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को सूचित किया। झेलम के रुकने के कारण पीछे से आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस को मुकेरियां, आनंद-बिहार जम्मूतवी को दसूहा और ऊधपमुर स्पेशल को भोगपुर में रोक दिया गया।
पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि सुबह डमटाल की पहाड़ियों पर बंदरों ने मेन लाइन को नुकसान पहुंचाया था जिस कारण सुबह नौ बजे से लेकर सवा दस बजे तक रेल सेक्शन बाधित रहा। इसके कारण लंबी दूरी की चार ट्रेनें लेट हो गई।