फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   commission_grain_depot holder

कमीशन तय न होने से नाराज हुए डिपो होल्डर

Mon, 02 Dec 2013 01:57 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Dec 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
commission_grain_depot holder
प्रदेश में गरीब लोगों के लिए पंजाब सरकार द्वारा दाल-रोटी स्कीम चलाई जा रही है।
विज्ञापन


इस स्कीम के तहत जहां एक ओर गरीब लोगों को एक रुपये किलो आटा और 20 रुपये किलो दाल देने के लिए करीब 30 लाख परिवारों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

वहीं, दूसरी ओर इस योजना के तहत अनाज बांटने वाले डिपो होल्डरों की नाराजगी के कारण यह काम मुश्किल हो सकता है।

डिपो होल्डरों का कहना है कि गेहूं आवंटन के लिए परिवारों की संख्या दोगुणी हो गई है, लेकिन अनाज बांटने वालों के बोझ के बारे में सोचा नहीं गया।

डिपो होल्डरों का कहना है कि उन्हें पहले से ही अनाज बांटने पर कोई कमीशन नहीं मिलता है और आगे के लिए भी कोई फैसला नहीं किया गया है।

पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों के जोर देने पर केंद्र सरकार ने इस मामले पर कमेटी तो गठित कर दी है, लेकिन कमेटी लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर फैसला कर पाएगी या नहीं, इसके बारे में कोई अधिकारी कुछ नहीं कह पा रहे हैं।
विज्ञापन


कैरों ने ऐसी कमेटी गठित करने की सिफारिश की है और डिपो होल्डरों की मुश्किल पर भी हमदर्दी व्यक्त करते हुए कहा है कि राईट-टू-फूड केंद्र सरकार ने बनाया है, इसलिए इसका हल भी उसी को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed