{"_id":"529ce896ae0cc533cded7c4d68b13889","slug":"in-accident-one-student-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकॉम की लापरवाही से बुझ गया घर का इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरकॉम की लापरवाही से बुझ गया घर का इकलौता चिराग
अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 19 Sep 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर में पावरकॉम की लापरवाही के कारण एक परिवार के इकलौता घर का चिराग बुझ गया। हादसा उस समय हुआ जब इनोसेंट हार्ट्स स्कूल का टॉपर छात्र हिमांशु शक्ति नगर स्थित अपने घर से विजय नगर स्थित ट्यूशन सेंटर पर पढ़ने के लिए जा रहा था।
बीच रास्ते में अंधी से टूटे बिजली के पोल से उसका वाहन जा टकराया। पावरकॉम की इस एक छोटी सी लापरवाही के कारण मेडिकल छात्र ने दम तोड़ दिया। हिमांशु के पिता विजय कोहली निवासी 82 शक्ति नगर ने बताया कि उनका बेटा जमा वन का छात्र था। उसके पेपर चल रहे थे।
रूटीन की तरह वह सुबह 5.30 पर घर से अपने स्कूटर पर ट्यूशन के लिए निकला। हिमांशु विजय नगर स्थित नॉलेज कैंपस में ट्यूशन पढ़ता था। जैसे ही वह पार्वती जैन स्कूल के पास पहुंचा तो सड़क के बीच गिरे खंबे से जा टकराया।
विज्ञापन
गिरने से उसका सिर जमीन से जा टकराया, जिस कारण वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया।
इस हादसे की जानकारी एक व्यक्ति ने ट्यूशन सेंटर में दी। वह व्यक्ति भी अपने बच्चे को ट्यूशन सेंटर छोड़कर आ रहा था। जितनी देर में ट्यूशन सेंटर से छात्र व टीचर मौके पर पहुंचे तो हिमांशु दम तोड़ चुका था। उसके दोस्तों ने बताया कि दसवीं कक्षा में हिमांशु ने स्कूल में टॉप किया था।
पेड़ उठा दिया होता तो बच जाता हिमांशु
दो विभागों की लापरवाही के कारण एक परिवार के घर का इकलौता चिराग बुझ गया। गत दिवस आई आंधी के कारण विजय नगर में एक पेड़ के गिरने से बिजली का पोल भी गिर गया। पावरकॉम ने क्षेत्र की सप्लाई को तो दुरुस्त कर दिया लेकिन खंबा वहीं पर पड़ा रहा। दुर्घटना में एक घर के बुझे चिराग से नगर निगम तथा पावरकॉम के अधिकारी अपनी सांत्वना प्रगट कर रहे हैं।
पावरकॉम के एसई गोपाल शर्मा के मुताबिक इस दुर्घटना में सड़क के बीच पड़ा पोल घटना का कारण बना है लेकिन अगर नगर निगम के कर्मचारी गिरे हुए पेड़ को वहां से हटा सकते हैं तो वह पोल भी सड़क से हटा सकते थे।
नगर निगम की संयुक्त सचिव करेंगी जांच
एसई की इस बात से नगर निगम के कमिश्नर मनप्रीत सिंह भी सहमत हैं। उनके मुताबिक यह निगम के कर्मचारियों की लापरवाही रही है कि उन्होंने पोल साइड पर नहीं किया। कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए नगर निगम की संयुक्त सचिव अनुपम कलेर को जांच के आदेश दिए हैं। यही नहीं कमिश्नर ने कलेर को सख्त हिदायत दी है कि इस मामले में जिम्मेवार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पावरकॉम के एसडीओ को भी जांच की हिदायत
उधर, पावरकॉम के एसई गोपाल शर्मा ने इस मामले की जांच के लिए क्षेत्र के एसडीओ को जांच करने की हिदायतें जारी की हैं। शर्मा का कहना है कि पावरकॉम का घटनास्थल के पास ही दफ्तर है। ऐसे में लोगों को भी चाहिए था कि वह फोन या फिर खुद दफ्तर में मैसेज भेजकर पोल हटाने के लिए कहते।
बुधवार तक टूटा हुआ वृक्ष बीच सड़क टूटे हुए पोल के ऊपर ही पड़ा हुआ था। इसी कारण कर्मचारी पोल नहीं हटा सके हैं।