{"_id":"a4aabe12f1166a196a468ea6849f8d07","slug":"if-your-daughter-is-in-england-must-read-this-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी बेटी इंग्लैंड में है तो ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपकी बेटी इंग्लैंड में है तो ये खबर जरूर पढ़ें
जालंधर, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Sep 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन इमीग्रेशन एडवाइस एंड एपीयल सर्विसेज के मालिक तथा एडवोकेट हरजाप सिंह भंगाल ने खुलासा किया है कि इस समय इंग्लैंड की जेलों में 50 युवतियां कैद हैं।
विज्ञापन
यह युवतियां अपने डिपोट होने की प्रतीक्षा कर रही हैं। यही नहीं इंग्लैंड में करीब 650 कालेज बंद होने के कारण शिक्षा के लिए गए युवकों को भी इंग्लैंड डिपोट कर भारत वापस भेज रहा है।
विज्ञापन
ये जानकारी उन्होंने पत्रकारों को एनआरआई की सहूलियतों और होने वाली परेशानियों के बारे में बनाई वेबसाइट रिलीज करने के बाद दी। भंगाल ने बताया कि इंग्लैंड में डेढ़ साल बाद चुनाव हैं, इसलिए यह सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई एजेंट लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि शादी के बाद जो यूके ने मैरिज पर शर्त लगाई थी, उसे हटा लिया गया है। उनका कहना है कि यह गलत है।
आज भी यूके गवर्नमेंट के मुताबिक जिस व्यक्ति की वार्षिक आय 18,600 रुपये है वहीं अपने साथी (पत्नी अथवा पति) को यूके बुला सकता है।
उनके मुताबिक कोर्ट ने गवर्नमेंट को कहा था कि इस शर्त में कुछ ढील जाए लेकिन कोर्ट के यह आदेश लिखित न होने के कारण वहां की गवर्नमेंट ने इन्हें लागू नहीं किया है।
भंगाल ने कहा कि इस समय लोग अपने लाभ के लिए अपनी बेटियों को विदेश भेज रहे हैं ताकि उसके बाद वह अपने भाई अथवा परिवार को वहां बुला सकें।
वह यह नहीं जानते कि इस समय नाजायज तौर पर वहां जाना कितना मुश्किल हो चुका है। इसी कारण जेलों में कई महिलाएं भी कैद हैं।
इस मौके पर एडीसी (जनरल) प्रनीत भारद्वाज ने एनआरआई के लिए एक वेबसाइट भी लांच की। पहले किसी भी जानकारी के लिए एनआरआई को अलग-अलग साइट्स खोलनी पड़ती थी। अब इस वैबसाइट में एनआरआई को हर जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर मिल सकेगी।
इस मौके एनआरआई सभा के पूर्व प्रधान कमलजीत सिंह हेयर, जगदेव सिंह, परमजीत सिंह रायपुर, अजीत सिंह अटवाल, सतिन्दर कौर करीहा, जगतेश्वर सिंह मजीठिया, परमजीत सिंह ढेसी सहित कई एनआरआई शामिल थे।