फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   If touring is very cheap in Goa, contact us here today

बहुत सस्ते में गोवा घूमना है तो आज ही यहां संपर्क करें

Sat, 14 Sep 2013 02:11 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Sep 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
If touring is very cheap in Goa, contact us here today

अगर आप गोवा घूमने जाना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) आपको सिर्फ 8650 रुपये में वहां की सैर कराएगी।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी की ओर से गोवा के लिए स्पेशल पैकेज टूर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए शनिवार को बुकिंग कराने का अंतिम दिन है। बुकिंग आईआरसीटीसी के सेक्टर-34 स्थित ऑफिस में हो सकती है।
विज्ञापन


इस टूर के लिए अमृतसर-कोच्चिवेली एक्सप्रेस में एक अलग स्लीपर कोच लगाया गया है। यह ट्रेन 15 सितंबर को अमृतसर से रविवार सुबह 5:55 बजे चलेगी।

यह सुबह 10 बजे अंबाला पहुंचेगी। चंडीगढ़ के यात्रियों को अंबाला से ट्रेन पकड़नी होगी।

ट्रेन 16 सितंबर को रात 10 बजे मडगांव पहुंचेगी। वापसी में यह 19 सितंबर को रात एक बजे मडगांव से चलेगी औैर 20 सितंबर को रात 10 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

स्पेशल पैकेज टूर में यात्रियों को ठहराव, घुमाने और खाने पीने का खर्चा शामिल है।

यात्रियों को नार्थ और साउथ गोवा में घुमाया जाएगा। वहां वे  चर्च देख सकेंगे, बीच पर थ्री स्टार रिसार्ट में एसी डिलक्स रूम में ठहराया जाएगा और तीन टाइम भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर एक व्यक्ति जाता है तो उसे 10, 500 रुपये देने होंगे। दो लोग जाते हैं तो उन्हें 8650 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे और यदि तीन लोग जाते हैं तो उन्हें 8450 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed