{"_id":"c5c33ffe-e94c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ias-will-not-be-asked-for-transfers-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ तबादले के लिए आईएएस से नहीं पूछी जाएगी इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ तबादले के लिए आईएएस से नहीं पूछी जाएगी इच्छा
डॉ. सुरेंद्र धीमान/चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Jul 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन में तबादले के लिए किसी भी आईएएस से अब उनकी इच्छा नहीं पूछी जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल चंडीगढ़ के यूनियन टेरिटरी प्रशासन ने एक साल पहले सचिव पद के लिए सुपर टाइम स्केल से नीचे के आईएएस अफसरों का पैनल हरियाणा सरकार से मांगा था।
लेकिन हरियाणा के कई आईएएस अफसर चंडीगढ़ प्रशासन में नहीं जाना चाहते। इसलिए हरियाणा सरकार द्वारा चंडीगढ़ यूटी प्रशासन को नाम भेजने के बाद भी तबादले नहीं हो सके क्योंकि आईएएस अफसर ने लिखकर सूचित कर दिया, ‘मैं चंडीगढ़ में काम करने का इच्छुक नहीं हूं।’
विज्ञापन
नहीं पूछी जाएगी किसी से इच्छा
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि किसी भी अफसर से उसकी इच्छा नहीं पूछी जाएगी यानी जिसका नाम चंडीगढ़ प्रशासन तय करेगा उस अफसर को जाना ही होगा। गौरतलब है कि आईएएस बृजेंद्र सिंह चंडीगढ़ के उपायुक्त तैनात थे। लेकिन दो साल बाद ही उन्होंने चंडीगढ़ में काम करने की अनिच्छा जता दी थी और मूल राज्य लौटने का आग्रह किया था। यह बात अलग है कि उन्हें वापस भेजने में करीब एक साल लग गया।
विज्ञापन