Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Husband spent Rs 31 lakh to send his wife to Canada and she sent him divorce notice

दगाबाज पत्नी: भूल गई सात फेरे और मांग का सिंदूर... पति के 31 लाख खर्च करवाए, फिर बोली- मुझे तलाक चाहिए

Fri, 14 Feb 2025 09:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, माछीवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, माछीवाड़ा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 14 Feb 2025 09:39 PM IST
सार

एक महिला शादी के सात फेरे और मांग का सिंदूर तक भूल गई। महिला ने पति के साथ ऐसा धोखा किया कि जो उसने सपने में भी नहीं सोचा था। पत्नी ने पति के 31 लाख रुपये खर्च करवाए और फिर तलाक का नोटिस भेज दिया। 

विज्ञापन
Husband spent Rs 31 lakh to send his wife to Canada and she sent him divorce notice
as crime - फोटो : AI Generated

विस्तार

पंजाब में विदेश में रहने, कमाने व बसने की चाह सात फेरों पर भारी पड़ रही है। सूबे में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां पति पत्नी को विदेश भेजने के लिए अपनी जमा-पूंजी खर्च करता है और फिर उसे पत्नी से धोखा मिलता है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां पत्नी पति के 31 लाख रुपये खर्च करवाकर कनाडा चली गई और वहां से पति को तलाक का नोटिस भेज दिया। 

विज्ञापन


पंजाब के माछीवाड़ा क्षेत्र के एक गांव के युवक प्रीतपाल की शिकायत पर माछीवाड़ा पुलिस ने कनाडा 31 लाख रुपये खर्च कर भेजी पत्नी जतिंदर कौर, ससुर जरनैल सिंह और सास बलविंदर कौर निवासी नवांशहर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रीतपाल सिंह ने पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई कि वह विदेश जाना चाहता था। उसकी बुआ की रिश्तेदारी में जतिंदर कौर (उसकी पत्नी) के परिवार से उनका मेल जोल था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त परिवार ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि उनकी बेटी जतिंदर कौर पढ़ाई में बहुत होशियार है और विदेश जाना चाहती है, अगर लड़के का परिवार खर्च उठाने को तैयार हो जाए, तो लड़की की शादी उनके लड़के से करवा देंगे। 6 मई, 2018 को प्रीतपाल और जतिंदर कौर की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई। जतिंदर कौर पति के साथ ससुराल में रहने लगी। पति ने उसे तीन बार आइलेट्स की तैयारी कोचिंग दिलाई और पेपर देने के बाद जतिंदर कौर को 6.5 बैंड मिले। ससुराल वालों ने उसे 31 लाख रुपये खर्च कर कनाडा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद फोन कर दिया बंद
शिकायतकर्ता प्रितपाल सिंह के अनुसार जब उसकी पत्नी कनाडा गई, तो उसने अपने दस्तावेजों में विवाहिता की जगह सिंगल लिख दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि उसकी पहले से ही प्रीतपाल के साथ धोखाधड़ी करने की मंशा थी। जब जतिंदर कौर विदेश गई तो पति प्रीतपाल उसे बार-बार अपनी फाइल लगाने के लिए कहता था, ताकि वह कनाडा आ सके, लेकिन उसकी पत्नी जतिंदर कौर बहाने बनाती रही। पत्नी को जो कनाडा में वर्क परमिट मिला उसमें उसने यह नहीं दर्शाया था कि वह शादीशुदा है। कुछ दिनों बाद जतिंदर कौर ने पति को फोन करना बंद कर दिया। 


पहले किया समझौता, फिर भेज दिया नोटिस
इसके बाद प्रीतपाल ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी तो उसके सास व ससुर ने पंचायत में उसे आश्वासन दिया कि जतिंदर कौर की पीआर होने पर वह पति प्रीतपाल सिंह को भी विदेश बुला लेगी। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि जतिंदर कौर अपने माता-पिता के साथ मिलकर प्रीतपाल को तलाक देने के लिए विदेश से पावर ऑफ अटॉर्नी भेजी है, जिससे साबित होता है कि पत्नी और ससुराल वालों ने अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए ससुराल वालों के साथ 31 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने जांच के बाद 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में जतिंदर कौर, जरनैल सिंह और बलविंदर कौर में खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed