फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   husband of rape victim climbed on tank former and present panch raped together with partner in bathinda

इंसाफ की गुहार: टंकी पर चढ़ा दुष्कर्म पीड़िता का पति, पूर्व और मौजूदा पंच ने साथी संग मिलकर किया था दुष्कर्म

Sun, 03 Jul 2022 03:42 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Jul 2022 03:42 AM IST
सार

पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि घटना के कुछ समय बाद उन्होंने पत्नी को पहले भगता भाईका के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने रामपुरा के सिविल अस्पताल में पत्नी को दाखिल करवाया।

विज्ञापन
husband of rape victim climbed on tank former and present panch raped together with partner in bathinda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना दयालपुरा के अंतर्गत आते एक गांव की महिला के साथ पूर्व एवं मौजूदा पंच ने तीसरे साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना 27 जून की बताई जा रही है। पुलिस ने पूर्व पंच रणजीत सिंह, मौजूदा पंच गुरचेत सिंह और बाजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पांच दिन से गिरफ्तारी न होने के चलते पीड़िता का पति टंकी पर चढ़ गया। पुलिस के आश्वासन के बाद तीन-चार घंटे के बाद उतारा गया।

विज्ञापन


पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि घटना के कुछ समय बाद उन्होंने पत्नी को पहले भगता भाईका के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने रामपुरा के सिविल अस्पताल में पत्नी को दाखिल करवाया। रामपुरा अस्पताल से जब पुलिस के पास मेडिकल रिपोर्ट पहुंची तो पत्नी के बयान पर केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 27 जून को दोपहर के समय वे घर पर बच्चों के साथ थी। इस दौरान रणजीत सिंह अपने साथी गुरचेत सिंह और बाज सिंह के साथ घर आया और पति एवं ससुर के बारे में पूछा। पति एवं ससुर के घर पर न होने के बारे में पता चलने पर आरोपियों ने दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी डीएसपी सतनाम सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed