Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Husband and wife die afer two cars collide in Phagwara 10 people injured

गाड़ियों को उड़े परखच्चे: फगवाड़ा में हाईवे पर आमने-सामने दो कारों में टक्कर, पति-पत्नी की मौत, 10 लोग घायल

Fri, 21 Feb 2025 05:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Feb 2025 05:06 PM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा में दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Husband and wife die afer two cars collide in Phagwara 10 people injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ है। फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर गांव खाटी के नजदीक दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 बच्चों समेत 10 लोग गंभीर घायल हुए हैं। मरने वालों में पति और पत्नी हैं। घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा वीरवार-शुक्रवार रात में हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना संबंधी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
एएसआई बिंदरपाल ने बताया कि गांव जगजीतपुर के रहने वाले एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 7 सदस्य फगवाड़ा से अपने गांव जगजीतपुर जा रहे थे। होशियारपुर की तरफ से आ रही एक कार, जिसमें गांव सलारपुर के रहने वाले एक ही परिवार के 6 सदस्य सवार थे। उनकी कार फगवाड़ा की तरफ आ रही थी। गांव खाटी के पास दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में गांव जगजीतपुर निवासी 80 वर्षीय मुख्तियार सिंह और उनकी पत्नी धर्म कौर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनका बेटा सुखविंदर सिंह, उसकी पत्नी और 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




दूसरी कार में सवार मोहन लाल, बिंदर लोई, ममता, रानी पत्नी मोहन लाल और वरखा पुत्री मोहन लाल निवासी गांव सलारपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश भी घायलों का हालचाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed