{"_id":"627a45f20ba54a3ade7d6472","slug":"husband-and-wife-commit-suicide-in-village-chichrewal-of-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में दर्दनाक घटना: सामान लेने गया था युवक, फंदे पर लटकी पत्नी, वापस लौट खुद भी उसी फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में दर्दनाक घटना: सामान लेने गया था युवक, फंदे पर लटकी पत्नी, वापस लौट खुद भी उसी फंदे पर झूला
Tue, 10 May 2022 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 04:32 PM IST
सार
मृतकों की पहचान राजू मसीह( 32) निवासी छिछरेवाल औैर शबनम (30) के रूप में हुई है। दोनों की दूसरी शादी थी। वहीं एक ही घर में दंपती की मौत से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
राजू मसीह और शबनम।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला के गांव छिछरेवाल के एक घर में मंगलवार को हृदय विदारक घटना हुई। एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पति ने जब फंदे पर लटकी अपनी पत्नी को देखा तो उसने पत्नी को नीचे उतारा। जब उसने पाया कि पत्नी की मौत हो चुकी है तो गम में पति ने उसी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं इस आत्महत्या करने के कारण के बारे में कोई भी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी। दोनों की दूसरी शादी थी। वहीं एक ही घर में दंपती की मौत से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान राजू मसीह( 32) निवासी छिछरेवाल औैर शबनम (30) के रूप में हुई है। वहीं थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने दंपती के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि राजू मसीह सामान लेने बाहर गया हुआ था। कुछ देर बाद जब वह घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी शबनम कमरे में फंदे से लटकी हुई है। राजू ने शबनम को नीचे उतारा और पाया कि पत्नी की सांसें बंद हो चुकी हैं। इसके बाद उसने भी उसी फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि गांव के लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले दोनों पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था, लेकिन उसके बाद दोनों अपना बढ़िया जीवन बसर कर रहे थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन