{"_id":"320d27dc045cd06e701d1612a1bbdc9f","slug":"hoshiarpur-to-delhi-train-chaudhry","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर से दिल्ली को चलेगी ट्रेन : चौधरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर से दिल्ली को चलेगी ट्रेन : चौधरी
अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Sat, 21 Sep 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने नेशनल एंबुलेंस सेवा के संबंध में केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया और इसी वजह से फंड रोके गए हैं। पंजाब के होशियारपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री संतोष चौधरी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में यह बात कही।
वह राज्य के अकाली-भाजपा नेताओं के उस बयान पर टिप्पणी कर रही थीं, जिसमें कहा गया था कि संतोष चौधरी मंत्री बन कर राज्य को फंड दिलाने की बजाय उन्हें रुकवा रही हैं। चौधरी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार और
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी पहले 108 एंबुलेंस संबंधी निर्देशों का पालन नहीं कर रही थीं, पर नोटिस देने के बाद उन्होेंने दिशा निर्देशों को लागू कर दिया तो उन्हें फंड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान होशियारपुुर से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि रेल से राजधानी दिल्ली से जुड़ने का सपना दो अक्तूबर को महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर सच होगा। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चला करेगी। उन्होंने कहा कि बाद में जरूरत अनुसार इसे हफ्ते में दो बार या दैनिक भी किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यह गाड़ी दिल्ली के लिए रविवार को होशियारपुर से चला कर जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला और पानीपत होती हुई दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह रेलगाड़ी शनिवार को चला करेगी। 2 अक्तूबर को सुबह 11 बजे वह स्वयं इसे हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नरेश ठाकुर, पूर्व विधायक राम लुभाया, अरुण डोगरा मिक्की, नरवीर नंदी, ब्रह्मशंकर जिंपा, रजनीश टंडन, सुखविंदर कौर कर्मवीर बाली, ओंकार सिंह धामी और अनिल सभ्रवाल उपस्थित थे।