{"_id":"bf43f0a74e65af6e27df6a83b35648ed","slug":"honour-killing-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंजाब में ऑनर किलिंग, बाप ने कत्ल की नूर-ए-नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंजाब में ऑनर किलिंग, बाप ने कत्ल की नूर-ए-नजर
फिरोजपुर/ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
अब पंजाब में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी बीस वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसका उसका अंतिम संस्कार कर राख को खेत से गुजर रहे खाले में बहा दिया।
विज्ञापन
परिवार वालों को शक था कि उनकी बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग है। यह घटना जीरा के गांव ढंडियां लाल सिंह में हुई।
उधर, थाना जीरा (सदर) पुलिस ने सूचना पर मृतक युवती के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। तीनों फरार बताए जा रहे हैं।
मामले की तफ्तीश कर रहे सब-इंस्पेक्टर दविंदर प्रकाश ने बताया कि उन्हें गांव ढंड़ियां लाल सिंह से एक सूचना मिली थी कि गांव के अमरीक सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 15-16 अगस्त की रात को अपनी बीस वर्षीय बेटी अंजू की हत्या कर दी।
विज्ञापन
उसके बाद चुपचाप बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। यही नहीं चिता जलाने के बाद राख इकट्ठी कर पास के खेत से गुजर रहे खाले में फेंक दी। अंजू प्लस-टू की छात्रा थी।
विज्ञापन
अंजू की हत्या करने में अमरीक सिंह का साथ नाजर सिंह व बलजिंदर सिंह वासी गांव ढंडियां लाल सिंह ने दिया। दविंदर ने बताया कि अंजू का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। इस बात की भनक अमरीक सिंह को लग गई।
उन्होंने अपनी बेटी की हत्या कर दी। एक सवाल के जवाब में दविंदर ने कहा कि प्रेमी युवक के बारे में भी पता किया जा रहा है कि वह कहां का रहने वाला है।
उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। अमरीक सिंह और उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है। परिवार के सभी सदस्य घर से गायब हैं।