{"_id":"2f00178c11c092665abc451b2426b91c","slug":"hola-mohalla-starts-from-12-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"होला मोहल्ला 12 मार्च से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होला मोहल्ला 12 मार्च से
अमर उजाला, रोपड़
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखों का राष्ट्रीय पर्व होला मुहल्ला 12 से 17 मार्च तक मनाया जाएगा। होला मुहल्ला 12 से 14 मार्च तक कीरतपुर साहिब में मनाया जाएगा। 15 से 17 मार्च तक आनंदपुर साहिब में इसका आयोजन होगा। एसजीपीसी और जिला प्रशासन आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके अलावा निहंग सिंह जत्थेबंदियां भी इस पर्व के लिए तैयारियां कर रही हैं।
इस संबंध में डीसी प्रदीप अग्रवाल ने आनंदपुर साहिब एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की एक मीटिंग ली जिसमें उन्होंने कहा कि पर्व में आने वाली संगत की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान आनंदपुर साहिब के एसडीएम अमरजीत सिंह बैंस मेला अफसर होंगे। तहसीलदार सुरिंदरपाल सिंह को मेला सहायक बनाया गया है।
मेले के दौरान एसडीएम कार्यालय में मुख्य कंट्रोल रूम के अलावा एक मेन कंट्रोल रूम और केसगढ़ साहिब में अलग कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यह सभी कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेंगे। डीसी ने बताया कि मेला राष्ट्रीय स्तर का होने के कारण जिले के लिए बहुत महत्व रखता है।
विज्ञापन
उन्होंने मीटिंग में हाजिर सभी अधिकारियों के सहयोग की मांग की तथा कहा कि मेले में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उनके लिए पार्किंग, लंगर, मेडिकल सुविधाओं और सुरक्षा के लिए प्रबंध करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्री आनंदपुर साहिब को 9 सेक्टरों में बांटा जाएगा। इन सेक्टरों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट 24 घंटे तैनात रहेंगे।
उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा और सुचारू ट्रैफिक के लिए पुलिस विभाग की ओर से 9 सब सेक्टर बनाए जाएंगे। मेले में अमन और कानून की स्थिति को बरकरार रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं और 14 वाच टॉवर लगाकर पूरे क्षेत्र पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। मेले में 21 एंबुलेंस और 4 रिकवरी वैन भी लगाई जाएंगी।
इस के अलावा फायर ब्रिगेड और गोताखोरों का भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि होला मुहल्ला के मौके पर अलग-अलग विभागों की प्रगति से संबंधित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले के दौरान चरन गंगा स्टेडियम में होने वाली घुड़दौड़ के लिए भी प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे।