फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   hemkund express delayed, many cancelled

हेमकुंड एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल

Thu, 20 Jun 2013 04:02 PM IST
पठानकोट, ब्यूरो
पठानकोट, ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
hemkund express delayed, many cancelled

पठानकोट से ऋषिकेश जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस बुधवार को रद्द कर दी गई। अगले दो दिनों तक इस ट्रेन के चलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


हेमकुंड एक्सप्रेस करीब सात साल पहले शुरू की गई थी और पहली बार लगातार दो दिनों के लिए रद्द की गई है। शहर के चक्की बैंक रेलवे स्टेशन से होकर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली एकमात्र ट्रेन हेमकुंड एक्सप्रेस (14610) पठानकोट से हर रोज रात 8:30 बजे रवाना होती है।
विज्ञापन

 
हेमकुंड एक्सप्रेस बुधवार को ऋषिकेश से ही रवाना नहीं की गई। ट्रेन रद्द होने के कारण हरिद्वार जाने वाले अधिकतर यात्रियों ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते स्टेशन पर आरक्षण रद्द करने वालों की भीड़ बढ़ गई। डीटीएम आरएन मीना के अनुसार, इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की टिकटों का पूरा पैसा वापस किया जा रहा है।

 
गौरतलब है कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के कारण रेल एवं सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। पठानकोट से गए यात्री पिछले तीन दिनों से हरिद्वार में फंसे हैं। पठानकोट रेलवे स्टेशन पर वैष्णो देवी के लिए आए यात्रियों की भी खासी भीड़ है।

ये ट्रेनें भी लेट
पठानकोट से चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस पांच घंटे, वाराणसी एक्सप्रेस पांच घंटे, स्वराज एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गरीब रथ अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से पहुंची। रेल विभाग इसका कारण उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में हो हुई भारी बारिश बता रहा है। यदि, हालात ऐसे ही रहे तो ट्रेनों के परिचालन पर काफी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed