{"_id":"63e4cdd789f8b6918e04a4a5","slug":"gurdaspur-pakistani-drone-seen-on-indo-pak-border-bsf-fired-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurdaspur: भारत-पाक सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने किए 16 फायर, 30 सेकेंड के बाद लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurdaspur: भारत-पाक सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने किए 16 फायर, 30 सेकेंड के बाद लौटा
Thu, 09 Feb 2023 04:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 04:11 PM IST
सार
डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ओर से क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार देश विरोधी ताकतों को जवाब देने के बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
Drone
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर में भारत-पाक बॉर्डर पर बुधवार रात फिर से पाकिस्तान ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया। हालांकि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग करके ड्रोन को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के जवानों के साथ मिलकर सीमावर्ती इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आती बीओपी आंधिया पर पाकिस्तान ड्रोन भारत सीमा में प्रवेश कर रहा था। सीमा पर तैनात बीएसएफ की 58 बटालियन के जवानों को ड्रोन की गूंज सुनाई दी। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने 16 फायर और एक रोशन वाला बम दागा। ड्रोन 30 सेकेंड के बाद वापस लौट गया।
डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ओर से क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार देश विरोधी ताकतों को जवाब देने के बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा सुरक्षा के लिए दिन रात अपनी डयूटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत को बीएसएफ के जवान कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे।