फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Government school open despite shutdown order in Hoshiarpur of Punjab

मासूमों संग खिलवाड़ : बंद के बावजूद खुला था सरकारी स्कूल, बिना मास्क पढ़ाती मिली अध्यापिका

Mon, 03 May 2021 10:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 May 2021 10:02 PM IST
सार

मामला पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर में सामने आया है। यहां हाई स्मार्ट स्कूल सिंबली में टीचर बिना मास्क पहने तीसरी कक्षा के बच्चों को बेखौफ पढ़ा रहीं थीं ।

विज्ञापन
Government school open despite shutdown order in Hoshiarpur of Punjab
कक्षा में पढ़ते बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक तरफ सरकार तेजी से फैल रहे कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए मिनी लॉकडाउन लगाया है । इस कारण अस्पताल, दवा, फल और सब्जियों की दुकानों को छोड़कर सभी गैर जरूरी दुकानों व शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद करने का  आदेश जारी किया है लेकिन सरकारी स्कूल के अध्यापक ही इन दिशा-निर्देश की अवहेलना करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर में सामने आया है । यहां हाई स्मार्ट स्कूल सिंबली में टीचर बिना मास्क पहने तीसरी कक्षा के बच्चों को बेखौफ पढ़ा रहीं थीं । इस बात की सूचना मिलते ही पत्रकारों ने उनसे बात की तो उन्होंने अपना नाम प्रतिभा और रणजीत कौर बताया ।
विज्ञापन


 उन्होंने माना कि सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर स्कूल खोलना गलत है । अन्य कक्षाओं में भी बिना मास्क बच्चे पढ़ते दिखे। इस संबंध में स्कूल की मुख्य अध्यापिका मीनाक्षी भल्ला से बात की गई तो उन्होंने मामला सुनते ही फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर करेंगे कार्रवाई : जिला एलिमेंट्री शिक्षा अधिकारी
पत्रकारों की ओर से इस संबंध में एलिमेंट्री शिक्षा अधिकारी गुरशरण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी स्कूल बंद हैं और अगर ऐसा हुआ है तो जिम्मेदार व्यक्ति पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed