{"_id":"dd4553ec9f08a4754a1dab91d7894258","slug":"good-news-now-begain-recruitment-process-of-teachers-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः पंजाब में अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः पंजाब में अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में अध्यापक बनने वालों की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने अपग्रेड किए गए 264 स्कूलों में लगभग एक हजार अध्यापकों की भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि अध्यापक भर्ती बोर्ड में प्रमुख सचिव स्कूली शिक्षा बोर्ड के मुखिया होंगे और इसके अतिरिक्त गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, डायरेक्टर जनरल स्कूली शिक्षा इस बोर्ड के सदस्य और डीपीआई बोर्ड के कन्वीनर होंगे।
मलूका ने बताया कि राज्य सरकार ने 21 माडल, 6 आदर्श और रमसा के तहत मिडिल से हाई स्कूल में अपग्रेड किए जाने के बाद 264 स्कूलों में अध्यापकों की कमी महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन