फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   girl, demand, justice, mother, protests

बच्ची को इंसाफ दिलाने सड़क पर लेटी मां

Fri, 23 May 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Fri, 23 May 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
girl, demand, justice, mother, protests
अपनी बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए कार सेवा के बाबा के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए दर-दर भटक रही महिला ने शुक्रवार को इंसाफ दिलाओ एक्शन कमेटी के सदस्य पवन रुपाणा के नेतृत्व में थाना सिटी के सामने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन



इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की। वहीं, बच्ची की मां ने सड़क के बीच लेटकर रोष जाहिर किया। थाना सिटी प्रभारी दीपक राय ने दो दिन के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिया, तब प्रदर्शनकारियों ने जाम को हटा दिया। सुबह साढ़े दस से लेकर साढ़े बारह बजे तक दो घंटे के लिए लगाए गए इस जाम के चलते यातायात भी बाधित हुआ।
विज्ञापन



इस दौरान देहाती मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह मदरस्सा, पवन रुपाणा, अध्यक्ष काला नाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त बाबा के खिलाफ जल्द से जल्द बनती कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार न किया गया तो संघर्ष को तेज करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 अप्रैल मतदान के दिन गोनियाना रोड पर घरों में सब्जी बांटने के लिए गए कार सेवा के बाबा ने एक घर में जाकर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली करीब 12 वर्षीय बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने किसी तरह पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इस घटना के समय बच्ची की मां वोट डालने गई हुई थी। एसएसपी को की गई शिकायत के उपरांत जांच अधिकारी एसपी (एच) एनएस संधू ने दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध करने के लिए बुलाया था।



मगर बाबा के स्थान पर उसकी पत्नी और बेटा पहुंचे थे। इस दौरान पीड़ित परिवार से माफी मांगते हुए बाबा की पत्नी ने उसके पति को माफ करने की गुहार भी लगाई थी। इस दौरान प्रितपाल सिंह, राज कुमार, भाग सिंह, रमन सिंह, सुरजीत कौर, सीतो कौर, संतोख सिंह, जसपाल कौर, सुखदेव कौर, मुख्तयार सिंह, पिपल सिंह, शविंदर कौर और जगजीत सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे। एसपी (एच) एनएस संधू ने भी कहा कि वह इस मामले में दो दिनों के अंदर उचित कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed