{"_id":"66c4a1943fa59a9cce0dfc06","slug":"gippy-grewal-did-not-appear-in-mohali-court-gangster-dilpreet-baba-extortion-case-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली कोर्ट में पेश नहीं हुए गिप्पी ग्रेवाल: शूटिंग में व्यस्त हूं, समय दें; गैंगस्टर दिलप्रीत से जुड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली कोर्ट में पेश नहीं हुए गिप्पी ग्रेवाल: शूटिंग में व्यस्त हूं, समय दें; गैंगस्टर दिलप्रीत से जुड़ा मामला
Tue, 20 Aug 2024 07:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 20 Aug 2024 07:30 PM IST
सार
पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल मंगलवार को मोहाली कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। गिप्पी ने अपने वकील के जरिए कहा कि वह अभी शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्हें अभी और समय दिया जाए।
विज्ञापन
गिप्पी ग्रेवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
पंजाबी गायक एवं अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल से गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की ओर से रंगदारी मांगने के मामले की सुनवाई मंगलवार को मोहाली के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में हुई। पिछली सुनवाई में अदालत ने गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे और उन्हें हिदायत जारी की थी कि अगर वह अगली सुनवाई पर अदालत में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट पेश किया जाएगा।
इस मामले में मंगलवार को अदालत में सुनवाई के दौरान गिप्पी ग्रेवाल दोबारा पेश नहीं हुए। गिप्पी के वकील ने अदालत में पेश होकर अदालत को बताया कि गिप्पी ग्रेवाल विदेश में किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सकते। उन्होंने अदालत से कुछ दिनों का समय मांगा।
वहीं, अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई तीन सितंबर निश्चित की है और गिप्पी ग्रेवाल को अदालत में पेश होने के लिए कहा है। अदालत ने इस केस के शिकायतकर्ता रुपिंदर सिंह उर्फ गिप्पी ग्रेवाल को अदालत में गवाही देने के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन गिप्पी ग्रेवाल पिछली चार पेशियों से अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं। इस कारण अदालत ने उन्हें जमानती वारंट और 5000 रुपये की श्योरिटी के साथ पेश करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
डीएसपी के बयान हुए दर्ज
वहीं, इस मामले में डीएसपी रूपिंदर कौर सोही मंगलवार को कोर्ट में पेश हुई और उन्होंने अदालत में अपने बयान दर्ज करवाए। बता दें कि जिस समय गिप्पी ग्रेवाल से गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा उर्फ ढाहा ने रंगदारी मांगी थी, उस समय रूपिंदर कौर सोही मोहाली में एसएचओ-कम-डीएसपी थीं और उनके नेतृत्व में फेज-8 थाने में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस केस में उनकी गवाही जरूरी थी। डीएसपी सोही ने मंगलवार को अदालत में पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाए हैं।
कनाडा में है गिप्पी ग्रेवाल
कोर्ट में फिजिकली पेश होना जरूरी
जानकारी के मुताबिक अदालत ने 4 जुलाई को गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ वारंट जारी किया था और उसे 10 जुलाई अदालत में पेश होने के निर्देश दिए थे, लेकिन बैलिफ की ओर से कोर्ट में रिपोर्ट पेश की गई कि गिप्पी ग्रेवाल पिछले कई महीनों से कनाडा में है। ऐसे में कोर्ट का मानना था कि गिप्पी ग्रेवाल केस के शिकायकर्ता हैं और उनकी गवाही होनी जरूरी है। इसलिए उनका कोर्ट में फिजिकली पेश होना जरूरी है। कोर्ट के इस आदेश के बावजूद भी गिप्पी ग्रेवाल कोर्ट में पेश नहीं हो रहे।
गिप्पी ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के खिलाफ दी थी शिकायत
बता दें कि पंजाबी गायक रुपिंदर सिंह उर्फ गिप्पी ग्रेवाल निवासी सेक्टर-69 ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 31 मई 2018 को उसके मोबाइल पर शाम 4 बजे गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का वाट्सएप मैसेज आया। इसमें कई तरह की धमकियां दी गई थीं। धमकी में यह भी कहा गया था कि अगर उसने बात नहीं मानी तो परमीश वर्मा और चमकीले की तरह परिणाम भुगतने पडेंगे। शिकायत में यह भी कहा था कि एक धमकी भरे मैसेज में लिख था कि वह दिलप्रीत बाबा बोल रहा है और उसे रंगदारी की रकम चाहिए। अगर उसे बाबा की जानकारी नहीं है तो फेसबुक पर उसकी जानकारी हासिल कर सीधा संपर्क करे। पुलिस ने गिप्पी की शिकायत पर एक जून 2018 को गैंगेस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहा उर्फ बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया था।