फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   general bikram singh in jalandhar

सेना में पंजाब के युवाओं का योगदान सराहनीय : जनरल बिक्रम सिंह

Sun, 29 Sep 2013 11:21 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 29 Sep 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
general bikram singh in jalandhar
सेना की जालंधर छावनी में बनी वज्रा कोर में रविवार को एक रैली का आयोजन
विज्ञापन
किया गया। इस मौके पर आठ हजार के करीब पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।

भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयोजित इस रैली में थल सेना अध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह और उनकी पत्नी बबल्स सिंह मुख्यातिथि के रूप में हाजिर हुए। इस दौरान विकलांग 25 सैनिकों को एक्टिवा स्कूटर दिए गए। 500 वीर सैनिकों की विधवाओं तथा पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।

जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि पंजाब के युवाओं ने सेना में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

इस दौरान जनरल ने सैनिकों की विधवाओं के लिए चल रहे प्रोजेक्टस की भी प्रशंसा की। पूर्व सैनिकों की बात करते हुए जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि सेना में पूर्व सैनिकों का अहम योगदान है।

इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इसलिए उनकी जरूरतों का ख्याल रखना इंडियन आर्मी का धर्म है। सेना को उनकी बेहतरी के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। इस मौके जनरल बिक्रम सिंह तथा उनकी धर्म पत्नी का कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टीनेंट जनरल एके बख्शी ने स्वागत किया।

लेफ्टीनेंट जनरल बख्शी ने प्रोग्राम में आए पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके जनरल बिक्रम सिंह ने वज्रा कोर में बने नए मुख्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed