फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   gay marriage of two girlfriends!

समलैंगिक लड़कियों का ये सपना पूरा न हो सका

Thu, 16 May 2013 02:59 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो
चरखी दादरी/ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
gay marriage of two girlfriends!

पंजाब में दो किशोरियों ने समलैंगिक विवाह करने का प्रयास किया। बाद में परिजनों व पुलिस के हस्तक्षेप से समलैंगिक विवाह नहीं होने दिया गया।

विज्ञापन


एक किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया जबकि दूसरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पंजाब पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में शादी का दवाब बनाने वाली किशोरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव सांवड़ की दो 17 साल की हमउम्र किशोरियां नौवीं कक्षा से 12 वीं तक एक साथ पढ़ती रहीं। वे आपस में ज्यादा घुलमिल गईं। वे रात को भी एक ही मकान में रहती थीं।
विज्ञापन


इसी बीच दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। दोनों किशोरियों ने समलैगिंक विवाह करने का मन बना लिया। एक किशोरी ने अपनी सहेली पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों तक दोनों के बीच शादी को लेकर मशविरा चलता रहा। बाद में एक किशोरी के परिजनों के दवाब के कारण उसने विवाह करने से मना कर दिया।

इसी दौरान शादी के लिए दबाव बनाने वाली किशोरी ने शादी संबंधी कागजात के लिए तैयारी शुरू कर दी और वह बौंद कलां थाने पहुंच गई।

पुलिस के सामने उसने बताया कि उसकी सहेली ने उसके साथ समलैंगिक विवाह करने का वादा कर रखा है लेकिन अब वह इससे मुकर रही है। अगर उसने उसके साथ विवाह नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेगी।


दूसरी तरफ दूसरी किशोरी के परिजनों को पता चलने पर वे भी थाने पहुंच गए और शिकायत दर्ज करवा दी।

पुलिस ने दोनों किशोरियों को जिला महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी व महिला वकील के समक्ष पेश किया। इन अधिकारियों के सामने दोनों किशोरियों के बयान दर्ज किए गए।

अधिकारियों के सामने बयान में शादी का दबाव बनाने वाली किशोरी अपनी सहेली से विवाह करने पर अडिग रही जबकि दूसरी किशोरी परिजनों के समझाए जाने पर उससे विवाह न करने पर सहमत हो गई।

बाद में बौंद कलां पुलिस ने शादी का दबाव बनाने वाली किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया जबकि उसकी सहेली को परिजनों के हवाले कर दिया।

बौंद पुलिस ने शादी का दबाव बनाने वाली किशोरी के खिलाफ धारा 323, 452, 506, 309 के  तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed