{"_id":"33cda685b34d1571f3d51909e91517b5","slug":"garbage-carts-leaving-colony-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े की गाड़ियां कालोनी से निकलने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े की गाड़ियां कालोनी से निकलने पर हंगामा
अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 07 Jan 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम पर जालंधर विहार के लोगों ने धोखा करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र निवासियों का कहना है कि नगर निगम ने वरियाणा डंप के रास्ते में आने वाले नाले का पुल टूटने के कारण उनसे 2 जनवरी तक के लिए कालोनी के बीच से गंदगी भरी गाड़ियां लेकर जाने की इजाजत मांगी थी। अब 7 जनवरी हो चुकी है। अभी तक नगर निगम पुली नहीं बना पाया है।
मंगलवार को जब लोगों ने इन गाड़ियों का विरोध किया तो नगर निगम ने पहले कालोनी से जबरन गाड़ियां लेकर जाने की कोशिश की लेकिन लोगों के आक्रोश के कारण निगम कर्मचारी सफल नहीं हो पाए। इसके बाद विरोध बढ़ता गया। लोगों के बढ़ते आक्रोश के कारण मौके पर मेयर सुनील ज्योति को आना पड़ा। उन्हीं के आश्वासन के बाद ही लोगों ने कालोनी के बीच से गाड़ियां ले जाने की इजाजत दी।
इससे पहले लोग कालोनी से गाड़ियां न जाने देने पर अड़े हुए थे। मौके पर पहुंचे नगर निगम के हेल्थ आफिसर डॉ. वरिंदर कालिया भी लोगों को मना नहीं पाए। वे सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक वहीं खड़े रहे। डॉ. कालिया ने लोगों से लिखित रूप में भ्ज्ञी कालोनी से रास्ता मांगा लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। करीब पौने तीन बजे मौके पर पहुंचे मेयर ने महज 15 मिनट में ही लोगों को बिना लिखित दिए ही 15 जनवरी तक मना लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर निगम की तरफ से वरियाणा डंप तक शहर के कूड़े को जिस रास्ते पहुंचाया जाता था, वह करीब 20 दिनों से खराब है। रास्ते के बीच आने वाले गंदे नाले की पुली टूटी हुई है। इस पर मेयर सुनील ज्योति ने लोगों से 2 जनवरी तक कालोनी से रास्ता मांगा था।
मंगलवार सुबह जब नगर निगम ड्राइवर कूड़े से भरी गाड़ियों को लेकर वरियाणा की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में लोगों ने गाड़ियां रोक दी। इस दौरान लोगों ने खफा होकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्र निवासी ज्योति नटराज, अनीता धीर, अनीता सहगल, सुनीता शर्मा, परमिंदर आहलूवालिया, सुनीता बाली, माला चावला और वीना ने कहा कि 20 दिनों में नगर निगम पुली बनाने में असफल रहा है।
अब कुछ दिनों में कैसे पुली बना लेगा। उन्होंने कहा कि जब गंदगी से भरे ट्रक कालोनी के बीच से निकलते हैं तो कूड़ा कवर न किए होने के कारण रास्ते में गिर जाता है। इस कारण क्षेत्र में गंदगी फैलती है।
निगम के मेयर सुनील ज्योति का कहना है कि आगामी एक सप्ताह के दौरान पुली का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि युद्ध स्तर पर पुली बनाने का काम चल रहा है।
मौके पर पहुंचे मेयर ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस समय के बाद नगर निगम उनसे आगे समय की डिमांड नहीं करेगा। जो समय लिया गया है, उसी के बीच पुली बना दी जाएगी और उनकी कालोनी से ट्रक निकलने बंद करवा दिए जाएंगे।
वहीं मेयर के मौके पर पहुंचने में हुई देरी को लेकर सफाई कर्मचारी नाराज हैं। यूनियन का कहना है कि अगर इसके बाद ऐसा हुआ तो वह कूड़ा उठाना बंद कर देंगे। इस दौरान चंदन ग्रेवाल, बंटू सभरवाल, अरुण कुमार, श्याम लाल गिल, सुनील बोवी, पवन बाबा, अशोक कुमार और नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।