{"_id":"6ac5fb228774fb4358074cd3","slug":"government-vehicle-rams-into-cars-while-driver-is-intoxicated-asi-suspended-jalandhar-rural-police-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में सरकारी वाहन से गाड़ियों को मारी टक्कर: एएसआई निलंबित, वायरल वीडियो पर जालंधर देहात पुलिस का एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में सरकारी वाहन से गाड़ियों को मारी टक्कर: एएसआई निलंबित, वायरल वीडियो पर जालंधर देहात पुलिस का एक्शन
Wed, 07 Oct 2026 01:27 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:27 PM IST
सार
भोगपुर नेशनल हाईवे पर रिकवरी वैन पर तैनात एएसआई गुरसिंदर सिंह ने सरकारी वाहन से सड़क किनारे खड़ी और गुजर रही करीब 3-4 गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन का टायर फट गया और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
सरकारी गाड़ी से वाहनों को मारी टक्कर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
भोगपुर में देर रात सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को टक्कर मारने के मामले में जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद मचे हंगामे और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने एएसआई गुरसिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि भोगपुर नेशनल हाईवे पर रिकवरी वैन पर तैनात एएसआई गुरसिंदर सिंह ने सरकारी वाहन से सड़क किनारे खड़ी और गुजर रही करीब 3-4 गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन का टायर फट गया और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामले की जांच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई गुरसिंदर सिंह, पुलिस लाइन जालंधर के रूप में हुई। आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए उसका सिविल अस्पताल काला बकरा में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में घटना के समय उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट और जांच की रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह विर्क के समक्ष रखी गई।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एएसआई गुरसिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उसे वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही, अनुशासनहीनता या कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।