{"_id":"6406be1c0f58d1539f014a65","slug":"gangster-lodged-in-punjab-nabha-jail-called-farmer-of-bathinda-and-asked-for-extortion-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नाभा जेल में बंद गैंगस्टर ने बठिंडा के किसान से मांगी रंगदारी, अब प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नाभा जेल में बंद गैंगस्टर ने बठिंडा के किसान से मांगी रंगदारी, अब प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
Tue, 07 Mar 2023 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:01 AM IST
सार
गैंगस्टर द्वारा ज्यादा धमकाए जाने के बाद पीड़ित ने बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना को शिकायत दी। सूत्रों से पता चला है कि बठिंडा पुलिस अगले एक दो दिन में आरोपी गैंगस्टर अमना को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
पंजाब की नाभा जेल में बंद गैंगस्टर अमना ने बठिंडा के एक किसान से फोन करके रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत दी है। बठिंडा पुलिस ने गैंगस्टर अमना को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर ली है।
जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अमना पिछले कुछ समय से आपराधिक केस में नाभा जेल में बंद है। उसने बठिंडा के थाना सदर अधीन रहते एक किसान को जेल से मोबाइल फोन पर कॉल करके लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी। गैंगस्टर ने किसान को डराने के लिए अपने गुर्गों को भेजकर किसान के घर की वीडियो बनवाई और जेल में अपने मोबाइल पर मंगवा ली, उसके बाद उसने जेल से किसान को उसके घर की वीडियो भेजी।
गैंगस्टर द्वारा ज्यादा धमकाए जाने के बाद पीड़ित ने बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना को शिकायत दी। सूत्रों से पता चला है कि बठिंडा पुलिस अगले एक दो दिन में आरोपी गैंगस्टर अमना को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है।
विज्ञापन
नाभा जेल प्रशासन ने सर्च कर एक मोबाइल किया बरामद
सूत्रों ने बताया कि नाभा जेल प्रशासन ने तीन दिन पहले जेल के हाई सुरक्षा जोन में चेकिंग कर एक मोबाइल बरामद किया था। सूत्रों के अनुसार, मोबाइल जेल में मनप्रीत नाम के व्यक्ति से बरामद किया गया था हालांकि नाभा जेल के अधीक्षक रमन भंगू ने किसी भी तरह के मोबाइल बरामद से इनकार किया है।