फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangster lodged in Punjab Nabha Jail called farmer of Bathinda and asked for extortion

Punjab: नाभा जेल में बंद गैंगस्टर ने बठिंडा के किसान से मांगी रंगदारी, अब प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

Tue, 07 Mar 2023 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 10:01 AM IST
सार

गैंगस्टर द्वारा ज्यादा धमकाए जाने के बाद पीड़ित ने बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना को शिकायत दी। सूत्रों से पता चला है कि बठिंडा पुलिस अगले एक दो दिन में आरोपी गैंगस्टर अमना को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है। 

विज्ञापन
Gangster lodged in Punjab Nabha Jail called farmer of Bathinda and asked for extortion
demo pic

विस्तार

पंजाब की नाभा जेल में बंद गैंगस्टर अमना ने बठिंडा के एक किसान से फोन करके रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायत दी है। बठिंडा पुलिस ने गैंगस्टर अमना को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अमना पिछले कुछ समय से आपराधिक केस में नाभा जेल में बंद है। उसने बठिंडा के थाना सदर अधीन रहते एक किसान को जेल से मोबाइल फोन पर कॉल करके लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी। गैंगस्टर ने किसान को डराने के लिए अपने गुर्गों को भेजकर किसान के घर की वीडियो बनवाई और जेल में अपने मोबाइल पर मंगवा ली, उसके बाद उसने जेल से किसान को उसके घर की वीडियो भेजी। 
विज्ञापन


गैंगस्टर द्वारा ज्यादा धमकाए जाने के बाद पीड़ित ने बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना को शिकायत दी। सूत्रों से पता चला है कि बठिंडा पुलिस अगले एक दो दिन में आरोपी गैंगस्टर अमना को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाभा जेल प्रशासन ने सर्च कर एक मोबाइल किया बरामद 
सूत्रों ने बताया कि नाभा जेल प्रशासन ने तीन दिन पहले जेल के हाई सुरक्षा जोन में चेकिंग कर एक मोबाइल बरामद किया था। सूत्रों के अनुसार, मोबाइल जेल में मनप्रीत नाम के व्यक्ति से बरामद किया गया था हालांकि नाभा जेल के अधीक्षक रमन भंगू ने किसी भी तरह के मोबाइल बरामद से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed