फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gang stealing goods from expressway site busted in Punjab, owner of company turned out to be main kingpin

Punjab: एक्सप्रेस-वे की साइट से सामान चुराने वाला गिरोह का भंडाफोड़, इस कंपनी का मालिक निकला मुख्य सरगना

Sun, 24 Mar 2024 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Mar 2024 01:49 PM IST
सार

पंजाब में दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के निर्माण सामग्री के चोरी हुए माल में बड़ा खुलासा हुआ है। इस चोरी को करवाने वाला पुल बनाने वाली कंपनी का मालिक ही चोरी का मुख्य सरगना निकला है। पुलिस इन के खिलाफ अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gang stealing goods from expressway site busted in Punjab, owner of company turned out to be main kingpin
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे में इस्तेमाल होने वाले रेत, बजरी, सरिया व अन्य सामान चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस निर्माण में पुल बनाने वाली कंपनी का मालिक ही चोरी का मुख्य सरगना निकला है। जिसे थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने रात ढाई बजे ट्रक, दो टन चोरीशुदा सरिया समेत कंपनी मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन के खिलाफ अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
चौकी मोठांवाल इंचार्ज एएसआई दविंदरपाल सिंह के अनुसार एजीएम संजय सोंधी निवासी थाना थानेसर जिला कुरुक्षेत्र ने दिए बयान में बताया कि उनकी कंपनी एकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर को पंजाब में दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे बनाने का कांट्रैक्ट मिला है। जिसका काम जोर-शोर से चल रहा है। उनकी कंपनी की ओर से गांव निज्जरा थाना लांबड़ा जिला जालंधर और गांव पाजियां थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला में दो पुल बनाने का काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इन दोनों पुल बनाने का कांट्रैक्ट उनकी कंपनी ने ग्लोबल कांट्रैक्ट कंपनी के मालिक श्रीनिवास निवासी अलबे नगर हैदराबाद को दिया हुआ है। संजय सोंधी ने बताया कि इन दोनों पुलों को बनाने में इस्तेमाल होने वाली रेत, बजरी, सरिया व अन्य सामग्री उनकी कंपनी की ओर से मुहैया करवाई जा रही है। पिछले लंबे अर्से से उनकी कंपनी की ओर से निर्माण के लिए दिया जाने वाला सामान चोरी हो रहा था, पर इस चोरी के बारे में कंपनी को पता नहीं चल रहा था। इस चोरी के संदर्भ में इतना शक जरूर था कि यह चोरी ग्लोबल कांट्रैक्टर कंपनी में से ही कोई करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 22 मार्च की देर रात को उन्हें (संजय सोंधी) को उनकी कंपनी के डिप्टी मैनेजर (डीएम) अवतार सिंह निवासी कादिया गुजरां थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर ने फोन पर बताया कि गांव पाजियां वाली साइट से कुछ अज्ञात लोग सरिया चोरी कर ट्रक में लोड करके कपूरथला की ओर जा रहे हैं। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। इस पर अवतार सिंह ने पुलिस कंट्रोरू रूम को इतलाह दी, जिस पर तुरंत पीसीआर कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 2:40 पर ट्रक को गांव बरिंदरपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप पर लिया और अवतार सिंह भी पीछे से वहां पहुंच गया।

अवतार सिंह ने उसे (संजय सोंधी) बताया कि ट्रक-ट्राला को बलजीत सिंह निवासी गांव धालीवाल बेट थाना ढिलवां जिला कपूरथला चला रहा था। उसके साथ गणेश शर्मा निवासी हरगोबिंद नगर जालंधर बैठा था। इन दोनों ने बताया कि यह सरिया ग्लोबल कांट्रैक्ट कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करते विनीत विश्वकर्मा ने अपने कांट्रेक्टर श्रीनिवास के कहने पर चुराया है। इस पर थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया और चोरीशुदा सरिया व ट्रक को कब्जे में ले लिया।


जांच अधिकारी चौकी माेठांवाल इंचार्ज दविंदरपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इससे पहले इन लोगों ने 45 टन और 47 टन सरिया चुराकर बेचा है। क्योंकि ग्लोबल कांटैक्ट कंपनी का मालिक श्रीनिवास जब भी लेबर को भुगतान करना होता तो वह ऐसे ही सामान चोरी करवाकर बेच देता और उन्हें पैसे दे देता था। अब होली के त्योहार के मद्देनजर लेबर पैसे मांग रही थी, जोकि उसके पास नहीं थे तो उसने सामान चोरी से बेचने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि जांच दौरान कई और चोरी के मामले सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed