फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   four terrorist arrested

आतंकी गिरोह के पांच और सदस्य गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 16 Sep 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
four terrorist arrested

पंजाब की जिला फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने आतंकी गिरोह के पांच और सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आतंकियों में अमृतसर जिले के गांव मेहता निवासी गुरविंदर सिंह, नंदेड़ साहिब निवासी भाग इंदर सिंह, नंदेड़ साहिब के गांव कांजीवाला निवासी मनप्रीत सिंह, नंदेड़ साहिब निवासी राजविंदर सिंह और परमिंदर सिंह शामिल हैं।

इनसे 3 पिस्तौल 32 बोर और एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ है। इन पर महाराष्ट्र पुलिस ने केस दर्ज किया है। गुरविंदर सिंह को पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है। गुरविंदर 19 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर है।
विज्ञापन


एसपी डी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गिरोह के सरगना सतनाम सिंह की निशानदेही पर पंजाब पुलिस की टीम महाराष्ट्र के सांगली जिले के नंदेड़ साहिब में गई। सतनाम ने खुलासा किया था कि हथियार गुरविंदर सिंह के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस के साथ एक विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गुरविंदर को पकड़ा। गुरविंदर की निशानदेही पर चार और लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी डी ने बताया कि बाकी चारों को भी पंजाब पुलिस पंजाब लेकर आएगी।


एसपी डी ने बताया कि इस केस में अहम रोल निभाने वाले जिला के कुछ अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 6 सितंबर से अब तक इस गिरोह के 18 मुख्य और 10 सहायक आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डी ने बताया कि गुरविंदर से और खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed