फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four security personnel tricked escaped prisoner

चार सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर कैदी फरार

Wed, 25 Sep 2013 10:52 PM IST
गुरदासपुर
गुरदासपुर Updated Wed, 25 Sep 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
Four security personnel tricked escaped prisoner
केंद्रीय जेल गुरदासपुर में लूटपाट के केस में सजा काट रहा एक कैदी मंगलवार शाम सिविल अस्पताल गुरदासपुर में सुरक्षा कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के खिलाफ पर विभिन्न थानों में लूटपाट के 11 मामले दर्ज हैं जो अदालत में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


फरार हुए कैदी की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव दल्लूयाणा थाना धारीवाल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना मेहता में मामला दर्ज था। इस केस में अदालत ने उसको आठ माह की कैद तथा एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। कमलजीत जेल में सजा काट रहा था।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उसके खिलाफ 23 अप्रैल, 2005 को थाना धारीवाल में लूटपाट का मामला दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ लूटपाट के 10 और मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमलजीत को किसी पुरानी चोट के कारण 12 सितंबर को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया था। उसको अस्पताल के ट्रायल वार्ड में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी सुरक्षा ड्यूटी पर हवलदार गुरनाम सिंह, कांस्टेबल लखबीर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप सिंह तथा कांस्टेबल नरिंदर सिंह को लगाया गया था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कांस्टेबल लखबीर सिंह कमलजीत को पट्टी करवाने के लिए इमरजेंसी वार्ड में लेकर जा रहा था।

इस दौरान लखबीर सिंह ने कैदी को हथकड़ी लगाने की जरूरत नहीं समझी। इसका फायदा उठाकर कमलजीत फरार हो गया। लखबीर सिंह उसके पीछे दौड़ा, मगर कई घंटे बीतने के बाद भी न तो कैदी का कोई पता चला और न ही कोई सुरक्षा कर्मचारी लौटा।


इस संबंध में पुलिस थाना सिटी गुरदासपुर के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि  मामले की पूरी जांच की जा रही है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed