{"_id":"6686610c7fa7dbc20a0615f0","slug":"four-injured-after-wall-of-house-collapsed-in-moga-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: गांव समाध भाई में तेज आंधी और बरसात में गिरी घर की दीवार, एक ही परिवार के चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: गांव समाध भाई में तेज आंधी और बरसात में गिरी घर की दीवार, एक ही परिवार के चार लोग जख्मी
Thu, 04 Jul 2024 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:15 PM IST
सार
गांव समाध भाई में गर्मी के कारण गुरमेल सिंह का पूरा परिवार बाहर सो रहा था। सुबह चार बजे मौसम बदलने के कारण दीवार गिर गई और सभी घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के गांव समाध भाई में तेज आंधी और बारिश के कारण घर के दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए। गुरमेल सिंह अपनी पत्नी जसविंदर कौर (56), बेटे मेहताब सिंह (30) और बेटी सतबीर कौर (21) के साथ घर के बाहर सो रहा था।
सुबह करीब चार बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने के बाद बारिश होने लगी। इससे अचानक घर की दीवार चारों के ऊपर गिर गई। चारों को जख्मी हालत में मोगा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां से गुरमेल सिंह को गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
गुरमेल सिंह के बेटे मेहताब सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण पूरा परिवार बाहर सो रहा था। मोगा सिविल अस्पताल की डॉक्टर कोमल ने बताया कि साठ साल के गुरमेल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। बाकी तीनों सिविल अस्पताल में भर्ती हैं और ठीक हैं।