फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Four Died in an accident at tarn taran

तरनतारन में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Thu, 12 May 2022 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 May 2022 04:04 PM IST
सार

हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल कई फीट ऊपर उछल गई और उसके परखच्चे उड़ गए। चारों सदस्य सड़क पर सिर के बल गिरे और उनकी मौके पर मौत हो गई। एक अन्य महिला फुटपाथ पर गिरी। उसकी हालत भी गंभीर है।

विज्ञापन
Four Died in an accident at tarn taran
हादसे के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

तरनतारन में फतेहाबाद स्थित गुरुद्वारा बाबा डंडिया वाला के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक पर पांच लोग सवार थे और कपूरथला से फतेहाबाद जा रहे थे। अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दो मासूम बच्चों और उनके मां-बाप की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जान गंवाने वालों की पहचान कपूरथला के गांव बरिंदरपुर निवासी कुलदीप सिंह (चालक), कमला रानी (पत्नी), अरमान (7), शगुन (9) के तौर पर हुई है। उनके साथ घायल महिला राजबीर कौर निम वाली घाटी (गोइंदवाल साहिब) की रहने वाली है। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल कई फीट ऊपर उछल गई और उसके परखच्चे उड़ गए। चारों सदस्य सड़क पर सिर के बल गिरे और उनकी मौके पर मौत हो गई। राजबीर कौर फुटपाथ पर गिरी। उसकी हालत भी गंभीर है।

विज्ञापन

हादसे में मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे

कुलदीप सिंह अपनी पत्नी कमला रानी और अपने दो बेटों शगुन (9) और अरमान (7) व रिश्तेदार राजबीर कौर के साथ मोटरसाइकिल पर गुरुवार करीब 11 बजे कपूरथला से चले थे। इन लोगों को कस्बा फतेहाबाद जाना था। थाना गोइंदवाल साहिब में गुरुद्वारा बाबा डंडियावाला, ख्वासपुरा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक फतेहाबाद से खडूर साहिब जा रहा था। हादसे में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद भागा नहीं ट्रक चालक

हादसे का पता चलते ही डीएसपी गोइंदवाल साहिब प्रीतइंद्र सिंह, थाना प्रभारी शिवदर्शन सिंह, चौकी फतेहाबाद के इंचार्ज बलदेव राज मौके पर पहुंचे और चारों शवों को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी शिवदर्शन सिंह ने बताया कि हादसे के चालक ने ट्रक रोक लिया था और वह मौके से भागा नहीं। पुलिस ने ट्रक चालक अनुराग सिंह पुत्र अंचल सिंह राजपूत निवासी कूपरोला, बरनोसी, थाना नूरपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed