फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former Moga MLA Joginder Pal Jain passed away

Moga: मोगा के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जैन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Wed, 27 Nov 2024 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

2007 से पहले जोगिंदर पाल जैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन भी रहे। वे मोगा नगर काउंसिल का प्रधान भी रह चुके थे। जोगिंदर पाल जैन पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन
Former Moga MLA Joginder Pal Jain passed away
जोगिंदर पाल जैन - फोटो : फाइल

विस्तार

मोगा के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जैन का बीमारी के चलते मंगलवार देर रात मोगा के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया। जोगिंदर पाल जैन 3 बार मोगा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं, 2 बार कांग्रेस के विधायक बने और एक बार कांग्रेस को अलविदा कह अकाली दल में शामिल हुए थे। उपचुनाव जीत अकाली दल से विधायक बने थे।
विज्ञापन

2007 से पहले जोगिंदर पाल जैन मोगा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन भी रहे। मोगा नगर काउंसिल का तीन बार प्रधान भी रह चुके हैं। नगर काउंसिल के प्रधान बनकर सियासत में एंट्री हुई थी। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे, कुछ दिन पहले तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उनको अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार देर रात मोगा के एक निजी अस्पताल में उनका देहांत हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार मोगा के गांधी रोड शमशान घाट पर किया गया।

विज्ञापन
इस मौके पर मोगा विधायक डाॅ. अमनदीप काैर अरोड़ा, पूर्व विधायक हरजोत कमल, भाजपा से जिला प्रधान सीमांत गर्ग के अलावा अन्य गणमान्य उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed