फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former MLA Ravinder Singh Sandhu died due to dengue

फिरोजपुर: पूर्व विधायक रविंदर सिंह संधू की डेंगू से मौत, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 29 Oct 2021 09:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Oct 2021 09:42 PM IST
सार

फिरोजपुर के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता रविंदर सिंह संधू का शुक्रवार को 66 साल की उम्र में डेंगू से निधन हो गया। उन्होंने लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। संधू के निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।  

विज्ञापन
Former MLA Ravinder Singh Sandhu died due to dengue
रविंदर सिंह संधू । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

66 वर्षीय वरिष्ठ नेता रविंदर सिंह संधू (बब्बल) की डेंगू से मौत हो गई है। संधू लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल थे और शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया। वे फिरोजपुर से दो विधानसभा चुनाव जीते थे। राजनीति में वर्ष 1982 में कदम रखा था। संधू यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

विज्ञापन


संधू के दोस्त अशोक गुप्ता ने बताया कि फिरोजपुर के गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला रविंदर सिंह संधू का पैतृक गांव है। 23 अक्तूबर को संधू की तबीयत खराब होने पर एक स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उन्हें डेंगू से पीड़ित बताया गया था। यहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं आते देख उन्हें लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया। गुप्ता ने बताया कि संधू वर्ष 1982 में राजनीति में आए और यूथ कांग्रेस जिला प्रधान बने थे। 10 साल कांग्रेस में रहकर पार्टी की सेवा की। वर्ष 1992 में विधानसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संधू आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे, बाद में चुनाव रद्द हो गए थे। इसी वर्ष फिर चुनाव हुए तो कांग्रेस ने गुरनेब सिंह बराड़ को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया था। टिकट नहीं मिलने पर नाराज संधू आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में कूदे और जीत हासिल की थी।


वर्ष 1996 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर सुनील जाखड़ चुनाव लड़े और दोबारा संधू को कांग्रेस में लेकर आए थे। वर्ष 2013 में संधू अकाली दल में शामिल हो गए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में संधू को आम आदमी पार्टी से टिकट मिलने की चर्चा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed