फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former MLA Amarpal Singh Boni Ajnala resigns from Akali Dal

Punjab: पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने अकाली दल से दिया इस्तीफा

Sat, 11 Feb 2023 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 10:41 PM IST
सार

बोनी ने लिखा है कि मुझे अकाली दल की सदस्यता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में चल रही पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।

विज्ञापन
Former MLA Amarpal Singh Boni Ajnala resigns from Akali Dal
पूर्व विधायक अमरपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अजनाला विधानसभा के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अपना इस्तीफा भेज दिया। जिसमें लिखा है की वह अपनी अकाली दल की मेंबरशिप से इस्तीफा देते हैं । उनके समर्थक अकाली दल की तरफ से अजनाला में जोध सिंह समरा के इंचार्ज लगने के बाद से नाराज नजर आ रहे थे। जिसके चलते  अजनाला से पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी ने इस्तीफा दिया है। 

विज्ञापन


बोनी ने लिखा है कि मुझे अकाली दल की सदस्यता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में चल रही पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। विधानसभा के चुनाव में अकाली दल की पीठ पर छुरा घोंपने वालों को हलका इंचार्ज लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा है कि पंजाब, पंजाबियत और सिख पंथ के भले के लिए अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से दिए आदेश और जत्थेदार इकबाल सिंह झुंदा की अगुवाई में पडतालिया कमेटी की तरफ से की शिफारियों की तरफ पार्टी नेतृत्व की ओर से ध्यान नहीं दिया गया । इस माहौल में मेरा अकाली दल में रहना मुश्किल है जिसके चलते में अकाली दल से इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed