फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former Finance Minister of Punjab Parminder Singh Dhindsa said, for Akali Dal nothing more than Panthak

Punjab: पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा बोले, अकाली दल के लिए पंथक व किसानी एजेंडे से बढ़ कर कुछ नहीं

Sun, 31 Mar 2024 04:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 31 Mar 2024 04:23 PM IST
सार

अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने इंडी गठबंधन तंज कसते हुए कहा कि इनका एक एजेंडा नहीं है, एक लक्ष्य नहीं है और न ही एक नेता है। सभी अपना अपना राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस के भीतर भी अलग अलग दृष्टिकोण देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Former Finance Minister of Punjab Parminder Singh Dhindsa said, for Akali Dal nothing more than Panthak
सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए परमिंदर सिंह ढींडसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि पार्टी, पंथक और किसानी एजेंडे को आगे रखकर लोकसभा चुनाव में उतरेगी। सिख पंथ की चढदीकला और पंजाब की खुशहाली से ऊपर अकाली दल के लिए कुछ नहीं है। रविवार को प्रेस क्लब के उद्घाटन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल में एकता होने के बाद धीरे-धीरे कार्यकर्ता एकजुट हो रहे हैं। विरोध वाली कहीं कोई बात नहीं है।

विज्ञापन


अकाली दल को गांवों में भारी समर्थन मिल रहा है। ढींडसा ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन की अब कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन का एक एजेंडा नहीं है, एक लक्ष्य नहीं है और न ही एक नेता है। सभी अपना अपना राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस के भीतर भी अलग अलग दृष्टिकोण देखने को मिल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी को पंजाब कांग्रेस के कई नेता ठीक बता रहे हैं जबकि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर आपत्ति जता रहा है।
विज्ञापन


लेकिन केजरीवाल यदि ईमानदार हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। अदालतें स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार की सबसे बड़ी नाकामी पंजाब में बढ़ता अपराध व नशा है। सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए परमिंदर सिंह ढींडसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed