फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Flood Crisis PM Modi to Visit Affected Areas, Actor Sonu Sood in Amritsar News in Hindi

पंजाब पर बाढ़ का संकट: पीएम मोदी करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा, तारीख तय; अभिनेता सोनू सूद भी अमृतसर पहुंचे

Sun, 07 Sep 2025 10:09 AM IST
नवीन दलाल एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Sep 2025 10:09 AM IST
सार

Punjab Flood Alert : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे इस दौरान हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान का जायजा लेंगे। वहीं, अभिनेता सोनू सूद भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Punjab Flood Crisis PM Modi to Visit Affected Areas, Actor Sonu Sood in Amritsar News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूबर/नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर जिले का दौरा करेंगे। पीएम गुरदासपुर के बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और नुकसान का जायजा लेंगे। पंजाब में हाल की बाढ़ ने 23 जिलों के करीब 1,900 से अधिक गांवों को प्रभावित किया है, जिसमें 43 लोगों की जान गई और 1.71 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई।

विज्ञापन


अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रविवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत कार्यों में योगदान देने और प्रभावित लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। सोनू सूद ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं बागपुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, फाजिल्का, और अजनाला जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगा और वहां के हालात का जायजा लूंगा।
विज्ञापन

 

पंजाब में अभी भी बारिश जारी है, जिसके कारण कई घर तबाह हो गए हैं और लोगों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। मैं हर संभव मदद करने की कोशिश करूंगा और स्थानीय प्रशासन से प्रभावित लोगों की जरूरतों की सूची लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब को फिर से पटरी पर लाने में कम से कम कुछ महीने लगेंगे। यह कोई हफ्ते-दस दिन का काम नहीं है। कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं, लेकिन हमें और लोगों को साथ लाने की जरूरत है ताकि पंजाब को जल्द से जल्द पुनर्जनन किया जा सके। जिनके घर बर्बाद हो गए हैं, उनके लिए हम मिलकर कुछ घर बनाने की कोशिश करेंगे। मैं सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों तक पहुंचने का प्रयास करूंगा और अभी जल्द वापस जाने की योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed