Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Five people died after collision between tractor trolley and creta accident in Batala

पंजाब में भीषण हादसा: ट्राली और क्रेटा के बीच टक्कर, गाड़ी के उड़े चिथड़े, पांच की मौत, आई 20 भी चपेट में आई

Thu, 06 Mar 2025 07:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Mar 2025 07:36 PM IST
सार

बटाला में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां पराली से लदी ट्राली और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद क्रेटा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी सवार सभी लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Five people died after collision between tractor trolley and creta accident in Batala
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त क्रेटा कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बटाला भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पराली से लदी ट्राली और क्रेटा कार में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि क्रेटा का के चिथड़े उड़ गए। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। यह हादसा बटाला के गांव सेखवां में बुधवार देर रात हुआ है। 

विज्ञापन


पराली से भरी ट्राली और क्रेटा कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके अलावा क्रेटा कार पीछे आ रही आई 20 से भी टकरा गई। दोनों गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई है। मरने वाले पांच लोगों में तीन लोग क्रेटा में सवार थे, जबकि एक ट्राली चालक और दूसरा ट्राली चालक का सहायक की भी मौत हुई है। वहीं, आई 20 सवार लोग घायल हुए हैं। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। हादसा बुधवार की देर रात करीब 11 बजे का है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए डीएसपी हरिकृष्ण और थाना सेखवां की एसएचओ रजवंत कौर ने बताया कि बुधवार देर रात को गांव सेखवां के पास एक रैंप से पराली से भरी ट्राली सड़क पर चढ़ रही थी। इसी दौरान बटाला की तरफ से आ रही क्रेटा कार की ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद क्रेटा कार की टक्कर कादियां की तरफ से आ रही आई आई 20 से हुई। इस टक्कर में क्रेटा सवार सुरजीत सिंह निवासी गांव पंजगराइयां, राजेश कुमार निवासी मिशरपुरा (दोनों रिश्तेदार) और सावन कुमार वासी घनशामपुर की मौत हो गई। इनके अलावा ट्राली चालक करण कुमार और सर्बजीत निवासी गांव सेखवां जो ट्राली ड्राइवर का सहायक था की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में गुरप्रीत सिंह, सुरेश कुमार, रमेश कुमार और महिंदर लाल रूप से घायल हुए हैं। यह तीनों आई 20 कार में सवार थे। प्राथिमक इलाज के बाद तीनों को अस्पताल से छुटी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed