{"_id":"467ec60f9ae54d143e96a15d2ca645b5","slug":"encounters-with-drug-smugglers-at-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर ड्रग तस्करों से मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर ड्रग तस्करों से मुठभेड़
फिरोजपुर
Updated Sun, 19 Jan 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद पर रविवार की सुबह बीएसएफ की पोस्ट डोके (अमृतसर सेक्टर) में पाकिस्तानी ड्रग तस्करों और बीएसएफ के जवानों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद आखिरकार जवानों ने 85 करोड़ रुपये के हेरोइन की डिलीवरी के तस्करों के मंसूबे को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि पाकिस्तानी तस्कर घने कोहरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब रहे। बीएसएफ के जवानों को मौके से हेरोइन के 17 पैकेट, दो पिस्टल, एक मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, प्लास्टिक की पाइप, एक मोबाइल व पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी कंटीली तार के साथ-साथ बीओपी डोके के नजदीक गश्त कर रही थी। बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे घने धुंध व अंधेरे की आड़ में पाकिस्तानी तस्कर कंटीली तार में प्लास्टिक पाइप डालकर हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंक रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही जवानों को पाकिस्तानी तस्करों की हरकत ज्ञात हुई उन्होंने उन्हें वहीं रुकने को कहा, लेकिन तस्करों ने खुद को खतरे में देख जवानों पर फायर करना शुरू कर दिया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई में उन पर भी गोलियां दागी। अंधेरा व घनी धुंध होने के कारण तस्कर पाकिस्तान की तरफ भागने में कामयाब हो गए।
लेकिन जो सामान अपने साथ लेकर आए थे वो वहीं पर छोड़ गए। मालूम हो कि शनिवार को भी फिरोजपुर से बीएसएफ ने बीस करोड़ रुपये की हेरोइन सरहद से पकड़ी थी और पाकिस्तान तस्कर भाग गए थे।