Firozpur News: स्कूटी को बचाने में पिकअप पलटी, महिला समेत दो की मौत, 15 लोग घायल
हादसा तब हुआ, जब एक पिकअप आगे जा रही स्कूटी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। स्कॉर्पियो में पंद्रह लोग सवार थे। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिकअप गाड़ी के चालक ने आगे जा रही स्कूटी को बचाने की खातिर ब्रेक लगा दी। रफ्तार तेज होने के चलते गाड़ी का एक्सल टूट गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप गाड़ी में सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। गाड़ी के चालक की गंभीर हालत देख उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पिकअप गाड़ी पर करीब 20 लोग सवार थे। यह हादसा रविवार को फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर स्थित गांव लक्खोके बहराम के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गुरुहरसहाए के गांव काठगढ़ से लोग पिकअप गाड़ी पर मोगा के गांव किश्नगढ़ किसी के भोग में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी की रफ्तार तेज थी। फिरोजपुर-फाजिल्का स्थित गांव लक्खोके बहराम के पास गाड़ी पहुंची तो इसके आगे एक स्कूटी जा रही थी। चालक सुलखन सिंह ने उसे बचाते हुए अचानक ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगते ही गाड़ी का एक्सल टूट गया और वह सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद वहां पर चीखने-चिल्लाने की आवाज गांव में गूंजने लगी। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उनकी मदद की और एंबुलेंस बुलाई। इस हादसे में महिला रणजीत कौर उर्फ रानो पत्नी सवरन सिंह निवासी अग्रवाल कालोनी वार्ड-11 जलालाबाद और हंसा सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी काठगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा गाड़ी में सवार 15 लोग गंभीर जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। चालक सुलखन सिंह की बिगड़ती हालत देख उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया है। थाना लक्खोके बहराम के एसएचओ बच्चन सिंह ने बताया कि हादसे में हरबंस सिंह, हरमेश सिंह, चंद सिंह, सुलखन सिंह समेत 15 लोग जख्मी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:प्रेम कहानी का ऐसा अंत: चंडीगढ़ के होटल में मिली थी युवती की लाश, जांच में सामने आया खौफनाक सच