फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम कहानी का ऐसा अंत: चंडीगढ़ के होटल में मिली थी युवती की लाश, जांच में सामने आया खौफनाक सच

Sun, 12 Mar 2023 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 03:11 PM IST
विज्ञापन
Accused of Murder in Kishangarh arrested by Chandigarh Crime Branch police
आशीष और क्रिस्टल - फोटो : फाइल
एक लड़की को एक परिवार ने गोद लिया। गोद लेने वाले परिवार के बेटे को उस लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। प्यार का खुमार उतरा भी नहीं था कि पति बेवफाई करने लगा और किसी और के साथ भाग गया। लड़की ने भी किसी और से दिल लगा लिया। लेकिन ये बात उसके पति को पसंद नहीं आई और उसने अपनी पत्नी का गला काट डाला। चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ में होटल में लड़की की हत्या मामले में ये खुलासा हुआ है। एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत जान पुलिस भी हैरान रह गई। 

 
Accused of Murder in Kishangarh arrested by Chandigarh Crime Branch police
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
गांव किशनगढ़ के होटल में नेपाली युवती क्रिस्टल लोहानी (19) की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मूलरूप से नेपाल निवासी आशीष लोहानी (28) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पांच महीने पहले शादी की थी। इसके बाद नेपाल से चंडीगढ़ आए थे। आशीष इंडस्ट्रियल एरिया, फेज- 1 के एक नाइट क्लब में नौकरी करता था वहीं, क्रिस्टल सेक्टर- 26 के एक स्पा में काम करने लगी। दोनों मनीमाजरा के पिपलीवाला टाउन में रहने थे। इसी दौरान आशीष की जिंदगी में एक और लड़की आ गई। वह 18 साल की थी और मनीमाजरा में आशीष की बिल्डिंग में ही रहती थी। जब दोनों नेपाल भागने लगे तो गोरखपुर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद वह वापस आ गए, लेकिन तब क्रिस्टल घर छोड़ कर जा चुकी थी। आशीष ने क्रिस्टल को ढूंढने की कोशिश की। आठ मार्च को वह उसे अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिली। उसने कहा कि अब वह आशीष के साथ नहीं रहना चाहती। इसके बाद क्रिस्टल और उसके प्रेमी ने आशीष की पिटाई की।


यह भी पढ़ें : Punjab: रेलवे में TC लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, वाराणसी में ट्रेनिंग करवाकर सैलरी भी दी, ऐसे हुआ खुलासा
Accused of Murder in Kishangarh arrested by Chandigarh Crime Branch police
सीसीटीवी में दिख रहे युवक-युवती - फोटो : फाइल
आशीष ने क्रिस्टल से माफी मांगी और उसे बाद में किशनगढ़ के होटल में ले गया। यहां उसने क्रिस्टल को काफी समझाया मगर वह उसके साथ रहने को राजी नहीं हुई। इसके बाद आशीष ने उसे मारने की योजना बनाई। एक दिन पहले मार्केट से चाकू खरीदा। घटना वाली सुबह 10 मार्च को उसने एक बार फिर क्रिस्टल को मनाने की कोशिश की जब वह नहीं मानी तो दोनों में खूब झगड़ा हुआ और आशीष ने गला रेत क्रिस्टल की हत्या कर दी। जब वह मर गई तो आशीष ने उसे गले से लगाया और किस किया। उसकी तस्वीरें अपने फोन में लीं और नहाने के बाद होटल छोड़ गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। होटल मैनेजर विजय कुमार के बयान दर्ज कर क्रिस्टल को सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accused of Murder in Kishangarh arrested by Chandigarh Crime Branch police
होटल में मिला युवती का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च को होली वाले दिन आशीष लोहानी और क्रिस्टल वहां आए थे। क्रिस्टल मूलरूप से नेपाल के डांग जिले के घोराई गांव की रहने वाली थी। 10 मार्च की सुबह साढ़े 9 बजे आशीष नीचे रिसेप्शन पर आया और यह कहते हुए बाहर निकल गया कि वह ब्रेकफास्ट लेने जा रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा। काफी समय बीत जाने के बाद होटल स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर क्रिस्टल अचेत पड़ी थी और उसके गले पर कट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
Accused of Murder in Kishangarh arrested by Chandigarh Crime Branch police
आशीष और क्रिस्टल - फोटो : फाइल
पुलिस ने बताया कि होटल से फरार होने के बाद आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेयर कट करवा लिया था और क्लीन शेव हो गया था। इसके बाद वह मोहाली और लुधियाना गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शनिवार को आरोपी अपने पुराने पते पर बड़माजरा गांव जाएगा। यहां से वह अपनी पासबुक और एटीएम कार्ड लेगा। ऐसे में मलोया रोड पर नाका लगा उसे काबू किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed