{"_id":"668ffd370faee382e60786b2","slug":"firing-on-deputy-chief-of-national-saffron-army-in-amritsar-injured-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में एक और नेता पर हमला: राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान पर फायरिंग, शोरूम में घुस की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में एक और नेता पर हमला: राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान पर फायरिंग, शोरूम में घुस की वारदात
Thu, 11 Jul 2024 09:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 11 Jul 2024 09:18 PM IST
सार
पंजाब में हिंदू संगठनों के नेता अपराधियों के निशाने पर हैं। अमृतसर में एक और हिंदू नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। चार हमलावरों ने राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीण कुमार पर फायरिंग कर दी। एक गोली प्रवीण को लगी है।
विज्ञापन
हमले में घायल राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीण कुमार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर गोरा पर हुए हमले का विरोध अभी थमा नहीं है। वहीं पंजाब में एक और हिंदू नेता पर हमला हो गया है। पंजाब के अमृतसर में बुधवार देर रात को बाइक सवार अज्ञात चार युवकों ने राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने गोलियां चलाकर प्रवीण कुमार को जान से मारने की कोशिश की। हमलाकवरों ने तीन राउंड फायर किए थे, जिनमें से एक गोली प्रवीण के कंधे पर लगी। वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हुई है।
वारदात के तुरंत बाद आस-पास के एकत्रित हुए, जिन्होंने प्रवीन को तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में उपचारधीन गुरु नानक एवेन्यू निवासी प्रवीन ने बताया कि वह राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान हैं। वह पिछले 12 साल से वह संगठन के लिए काम कर रहे हैं। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब सवा 9 बजे 4 युवक मजीठा रोड पर उनके ई-रिक्शा शोरूम में आए। दो युवक शोरूम में हुए दाखिल हुए, जबकि दो अन्य दो युवक बाहर खड़े रहे। अंदर आए युवकों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। प्रवीन ने कहा कि जब उसने उन युवकों से पूछा कि आपने क्या लेना है। इतने में ही उन युवकों ने बंदूक निकाल उस पर फायरिंग कर दी। किसी किसी तरह गोली से बचाव की कोशिश की तो एक गोली कंधे नजदीक लग गई। बदमाशों ने करीब 10 फीट की दूरी से गोली चलाई है। जिसमें से एक गोली उनके कंधे पर लग गई।
गोलियां चलाने के बाद आरोपी तुरंत मौके से भाग निकले। उनके कर्मचारी गग्गू ने तुरंत शोर मचाकर आस-पास के लोगों को एकत्रित किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर थाना मजीठा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।