{"_id":"6463334228dd8eea850ae674","slug":"firing-in-air-in-dispute-between-two-groups-in-faridkot-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: गुरुद्वारे में ग्रंथी रखने पर दो पक्षों में बढ़ा विवाद, एक युवक ने हवा में चलाई गोलियां, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: गुरुद्वारे में ग्रंथी रखने पर दो पक्षों में बढ़ा विवाद, एक युवक ने हवा में चलाई गोलियां, केस दर्ज
Tue, 16 May 2023 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 May 2023 01:12 PM IST
सार
गांव नत्थलवाला के गुरुद्वारा साहिब में एक व्यक्ति को ग्रंथी रखने के लिए दो पक्षों में बहस हो गई। एक पक्ष गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी रखने को लेकर अड़ा था। दूसरा पक्ष गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी को नहीं रखने की बात पर अड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट के नजदीकी गांव नत्थलवाला के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी को रखने को लेकर दो पक्षों में हुई बहस विवाद का रूप धारण कर गई। इसी बात को लेकर एक पक्ष के सदस्य ने हवाई फायरिंग कर दी जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव नत्थलवाला के गुरुद्वारा साहिब में एक व्यक्ति को ग्रंथी रखने के लिए दो पक्षों में बहस हो गई। एक पक्ष गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी रखने को लेकर अड़ा था। दूसरा पक्ष गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी को नहीं रखने की बात पर अड़ा था। इस बात पर गत रात्रि दोनों पक्षों में शुरू हुई बहस ने धीरे-धीरे विवाद का रूप धारण कर लिया और इस झगड़े को लेकर काफी गहमागहमी हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच बहस को लेकर तैश में आए एक पक्ष के जसवंत सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से 2 राउंड हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोलेवाला के चौकी के एएसआई राज सिंह बराड़ पुलिस टीम सहित पहुंचे और बलजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जसवंत सिंह के अलावा उसके एक साथी अपरदीप सिंह अप्पू को भी केस में नामजद किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में चौकी इंचार्ज एसआई सुखचैन कौर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।