फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing again in Firozpur bike riders fired on agent outside of the house

फिरोजपुर में फिर चली गोलियां: आढ़ती पर दो बदमाशों ने की फायरिंग, हालत गंभीर, चार दिन पहले हुआ था ट्रिपल मर्डर

Fri, 06 Sep 2024 04:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Sep 2024 04:55 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में पांच दिन के भीतर फायरिंग की दूसरी घटना हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने एक आढ़ती पर गोलियां चला दीं। घायल आढ़ती की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Firing again in Firozpur bike riders fired on agent outside of the house
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में कुछ दिन पहले ही ट्रिपल मर्डर केस का मामला अभी तक लोगों के जहन में है। वहीं, एक सप्ताह के भीतर गोलीकांड की दूसरी वारदात हुई है। शुक्रवार को फिरोजपुर में दिनदहाड़े गोलियां चली हैं। फायरिंग की घटना की इस घटना से एक बार फिर सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बदमाशों ने एक व्यक्ति पर सरेराह गोलियां चला दीं। यह घटना फिरोजपुर के गांव बारेके में हुई है। गांव बारेके में बाइक सवार दो बदमाशों ने आढ़ती गुरमीत सिंह पर गोलियां दाग दीं। गुरमीत के दो गोली लगी है। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक फायरिंग की यह घटना दोपहर लगभग डेढ़ और 2:00 बजे के बीच में हुई है। आढ़ती गुरमीत सिंह अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर घर आया था। जैसे ही वह घर के बाहर बाइक खड़ी कर रहा था, तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। एक गोली गुरमीत की गर्दन से छूकर निकली है। आढ़ती की हालत नाजुक बनी हुई है। हाल फिलहाल गुरमीत का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि घायल का बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल भी मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed