फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing after clash between two groups in Mohalla Mehtabgarh of Kapurthala

Kapurthala News: कपूरथला में देर रात दो गुटों के बीच झड़प के बाद चलीं गोलियां, दो युवक गंभीर घायल

Mon, 05 Jun 2023 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 03:51 PM IST
सार

देर रात लगभग डेढ़ बजे मोहल्ला मेहताबगढ़ में दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायल पवनप्रीत सिंह तथा मनप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन
Firing after clash between two groups in Mohalla Mehtabgarh of Kapurthala
मौके पर पड़े खोल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कपूरथला में नशे के लिए बदनाम क्षेत्र मोहल्ला मेहताबगढ़ में देर रात दो गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर घायल भी हुए हैं जिन्हें देर रात कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से एक को नाजुक स्थिति के चलते रेफर कर दिया गया है। घायल का इलाज जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है।   
विज्ञापन


डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने सूमोटो नोटिस लेते हुए दोनों गुटों के छह लोगों को नामजद कर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।     
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest Update: खत्म हो गया आंदोलन! नौकरी पर लौटे तीनों बड़े पहलवान... साक्षी-बजरंग का इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात लगभग डेढ़ बजे मोहल्ला मेहताबगढ़ में दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायल पवनप्रीत सिंह तथा मनप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। जहां से मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, मामला नशा तस्करी से जुड़ा है और एक कांग्रेसी नेता का पोता भी इसमें शामिल है। 


घायल पवनप्रीत सिंह की माता जसवीर कौर ने बताया कि वह देर रात माता के मंदिर से माथा टेक कर लौट रहे थे कि अचानक सन्नी नामक व्यक्ति उनकी गाड़ी के आगे खड़ा हो गया और गली गलौच करते हुए पत्थर मारने लगा। उनके बेटे पवनप्रीत ने उसे काफी रोका लेकिन उसने फायरिंग कर बेटे को गंभीर घायल कर दिया।  सूत्रों के अनुसार, इस दौरान 3-4 राउंड फायरिंग हुई है। 

डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल ने बताया कि इस फायरिंग की घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस में सुमोटो नोटिस लेते हुए दोनों गुटों के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि मौके से उन्हें एक चला हुआ खोल तथा तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed