फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fired farmers dead

आग लगाने से झुलसे किसान ने दम तोड़ा

Sun, 10 Nov 2013 09:29 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 10 Nov 2013 09:29 PM IST
विज्ञापन
Fired farmers dead
गांव गुरूसर में जमीन विवाद के चलते आग लगाने की घटना में गंभीर रूप से झुलसे किसान जसकरण सिंह (50) की शनिवार रात स्थानीय गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


किसान की मौत के बाद थाना बाजाखाना पुलिस में एक दंपति समेत सात आरोपियों पर दर्ज किए जानलेवा हमले के मामले को हत्या के केस में तबदील कर दिया है।  

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह थाना बाजाखाना के गांव गुरूसर में किसान जसकरण सिंह पर मुख्य आरोपी वीरपाल कौर, उसके पति गुरनाम सिंह समेत कुल सात लोगों ने तेल डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन


आरोपियों का पिछले एक साल से जसकरण सिंह और उसके परिवार के साथ जमीनी विवाद चल रहा था और यह मामला इन दिनों अदालत में विचाराधीन है।
पुलिस मुताबिक घटना के समय वीरपाल कौर, उसके पति गुरनाम सिंह समेत पांच अन्य आरोपियों लखबीर सिंह, पम्मा सिंह, परमजीत सिंह संधू, बलराज सिंह और अमृतपाल सिंह की ओर से विवादित जमीन पर नलकूप लगाने के लिए खुदाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदाई काविरोध करने पर इन आरोपियों ने जसकरण सिंह पर तेल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। आग लगने से बुरी तरह झुलसे जसकरण सिंह को पहले कोटकपूरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रैफर किया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात जसकरण सिंह की मौत हो गई। इस सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। रविवार को पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया।


थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने किसान की मौत के बाद पहले से ही नामजद वीरपाल कौर, उसके पति गुरनाम सिंह समेत पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाशी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed