Punjab News: बठिंडा की गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में सुबह लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
रिफाइनरी में तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। रिफाइनरी अधिकारी पंकज विनायक ने आग लगने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे पूरी घटना की जानकारी थोड़ी देर में देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के अधिकारियों की ओर से जारी किए गए मीडिया बयान में बताया गया कि रिफाइनरी में स्थित पटाका यूनिट के आयल कुंवच पंप से तेल लीक होने कारण अचानक आग लग गई। इसके बाद सभी कर्मी तुरंत बाहर आ गए। रिफाइनरी में स्थित फायर बुझाने वाली इमरजेंसी यूनिट ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ और उक्त पूरी यूनिट को बंद करके उसको बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया।
इससे पहले भी रिफाइनरी में ऐसी घटना हो चुकी है। वहीं रिफाइनरी के पास रहने वाले कुछ लोगों का कहना था कि रिफाइनरी से रात के समय आग की लपटें दिखाई देती हैं, ऐसे में उनको हमेशा ही डर बना रहता है।
दूसरी ओर तलवंडी साबो के सीगों मंडी स्थित एसबीआई की ब्रांच में गुरुवार देर रात्रि अचानक आग लग गई। इस कारण बैंक में पड़ा पूरा सामान और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। बैंक अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण की जांच चल रही है। जांच के बाद ही वे मीडिया को कुछ बता पाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.