{"_id":"67c974397d04869f7c02f036","slug":"finance-minister-harpal-cheema-and-lal-chand-kataruchak-raided-gst-office-in-pathankot-eight-employees-absent-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST कार्यालय में मंत्रियों का छापा: कर्मचारियों में मचा हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले आठ कर्मी, कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST कार्यालय में मंत्रियों का छापा: कर्मचारियों में मचा हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले आठ कर्मी, कार्रवाई के आदेश
Thu, 06 Mar 2025 03:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 06 Mar 2025 03:47 PM IST
सार
पंजाब के पठानकोट में वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा व कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने जीएसटी ऑफिस में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
हाजिरी रजिस्टर चेक करते मंत्री।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा दो दिन से पठानकोट में हैं। वीरवार को हरपाल सिंह चीमा और पठानकोट के हलका भोआ के विधायक व कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने वीरवार सुबह 9:26 बजे जीएसटी कार्यालय पठानकोट का औचक निरीक्षण किया। चेकिंग दौरान आठ कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। इनमें एक कर्मचारी ने अपनी छुट्टी रखी हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डयूटी समय लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उक्त कार्यालय में कुल 16 कर्मचारी ड्यूटी पर मिले हैं।
विज्ञापन
चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाने वाली सभी सेवाओं का लोगों को बिना किसी देरी व परेशानी और किसी भी तरह के लेन देन से मुक्त लाभ मिलना चाहिए। चेकिंग के दौरान जो भी कमी देखने को मिली है, उस संबंधी अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने कहा कि भविष्य में ऐसी चेकिंग चलती रहेंगी ताकि आम लोगों को सरकार की बढ़िया सुविधाएं उपलब्ध हो सके। दूसरा उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत की कि वे अपनी ड्यूटी पर समय पर आएं और लोगों के काम को प्राथमिकता के आधार पर करने को यकीनी बनाया जाए।
