फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fight between two groups in Amritsar woman died due to firing

Punjab: अमृतसर में बच्चों में नोकझोंक, बड़ों ने एक-दूसरे दागीं गोलियां, महिला की मौत, बच्ची सहित दो गंभीर

Tue, 20 Aug 2024 08:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 Aug 2024 08:09 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ विवाद महिला की मौत के बाद थमा। यहां दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों को जान से मारने की नीयत से हमला कर गोलियां दाग दीं।

विज्ञापन
Fight between two groups in Amritsar woman died due to firing
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर बच्चों के बीच हुई नोकझोंक के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार वाले एक-दूसरे के जान के प्यासे बन गए। दोनों गुटों के बीच गोलियां चली, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना सोमवार देर रात की है। बच्चों के आपसी विवाद में दो घुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों पर गोलियां दाग दी। गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 9 साल की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना अटारी रोड पर पड़ते गांव बसरके भैणी की है। मृतक महिला की पहचान अमरजीत कौर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है। वहीं घायल में बलविंदर सिंह और 9 साल की बच्ची कालो है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव बासरके भैणी निवासी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि छोटे बच्चों के झगड़े के कारण ही विवाद हुआ था। इसके बाद रात तकरीबन 8 बजे वह अपने पिता लखविंदर सिंह के साथ घर के बाहर खड़ा था। कुछ ही देर में गांव के अर्जुन सिंह, सज्जन सिंह, मन्ना सिंह, शेरु, सन्नी, जजबीर सिंह, सोनू, लव और दिलबाग सिंह उनके घर आए। आरोपियों के पास पिस्टल, दातर और अन्य हथियार थे। आरोपियों ने आते ही उन पर हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दीं। उन्होंने रोकने की कोशिश की तो अर्जुन सिंह और सज्जन सिंह ने अपनी पिस्टल निकाली और हवाई फायर किए। उन्होंने अर्जुन सिंह से पिस्टल पकड़ने की कोशिश की तो मन्ना सिंह ने दातर से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए।


आरोपियों के जाने के बाद वह पुलिस के पास जानकारी देने के लिए जा रहा था तो रास्ते में फोन आया कि आरोपी फिर से आए हैं और फायर कर रहे हैं। इसमें उनके चाचा बलविंदर सिंह, चाची अमरजीत कौर और छोटी बच्ची कालो जख्मी हो गई। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अमरजीत कौर की मौत हो गई। इस मामले में थाना घरिंडा पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं मुख्य आरोपी शेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed