{"_id":"3364aeec-be66-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"fem-miss-north-india-auditions-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी कांटेस्ट में रैंप पर कुड़ियों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी कांटेस्ट में रैंप पर कुड़ियों ने बिखेरा जलवा
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की महक हों या फिर कालका की शिल्पा राठौर... रैंप पर सबने वो जलवा दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए।
विज्ञापन
मौका था फेम मिस नॉर्थ इंडिया के ऑडिशन का, जिसका आयोजन अमर उजाला डॉट काम के सहयोग से श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया।
होटल प्रेसिडेंट में आयोजित इस ऑडिशन में 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान इंट्रोडक्शन, वॉक और टैलेंट राउंड हुए।
शिमला में ऑडीशन आज
ऑडिशन में इन युवतियों की प्रतिभा को इशरीन वादी, तनु भंडारी, मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड भारती सिंघल और कोरियोग्राफर मैलोन ने परखा।
शिमला की रहने वाली महक ने टैलेंट राउंड में डांस किया तो सब दंग रह गए। महक का यह डांस था फिल्म अग्निपथ के गीत ‘चिकनी चमेली’ गीत पर। उन्होंने सबको अपना दीवाना बना लिया।
देखें, चंडीगढ़ ऑडीशन की तस्वीरें
वहीं कालका की शिल्पा राठौर ने टैलेंट राउंड में ‘शीला की जवानी’ गीत पर परफार्म किया। मॉडर्न कांप्लेक्स, मनीमाजरा की सीमा ने टैलेंट राउंड में ओम शांति ओम फिल्म में दीपिका पादुकोण के ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत’ डायलॉग सुनाया।
विज्ञापन
जम्मू, शिमला, लखनऊ, देहरादून, जयपुर और नई दिल्ली के संग चंडीगढ़ के ऑडिशन में सेलेक्ट की गई प्रतिभागियों को नई दिल्ली में निखारा जाएगा।
13 जून को टैलेंट राउंड और स्विम वियर राउंड का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। इसी में दस सब टाइटल फिक्स होंगे। 14 जून को ग्रैंड फिनाले होगा।
इसमें चुनी गई फेम मिस नार्थ इंडिया को 75 हजार रुपये का कैश अवार्ड, गिफ्ट हैंपर और मूवी का कांट्रैक्ट मिलेगा।
शिमला में 17 को ऑडिशन: वादी
श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ इशरीन वादी ने कहा कि चंडीगढ़ में उनको कई प्रतिभाएं दिखाई दीं। यहां की युवतियों की हाइट अच्छी है और उनमें एक्टिंग की क्षमता है। शिमला में 17 मई को ऑडिशन होगा।
विज्ञापन