फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ?father suicide due to son's love affair

पुत्र के प्रेम प्रसंग से परेशान पिता ने जान दी

Thu, 19 Sep 2013 11:26 PM IST
अमर उजाला कादियां (गुरदासपुर)
अमर उजाला कादियां (गुरदासपुर) Updated Thu, 19 Sep 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
?father suicide due to son's love affair

विज्ञापन




पंजाब के गुरदासपुर में प्रेम संबंधों के चलते एक लड़की को घर से भगाकर ले जाने के आरोपी बेटे के पिता ने पुलिस और लड़की पक्ष की प्रताड़ना से तंग होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने मृतक की पत्नी राजबीर कौर के बयानों पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
कादियां के मोहल्ला संत नगल निवासी गुरदेव सिंह के भाई दर्शन सिंह ने बताया कि उसके भाई गुरदेव सिंह के लड़के  के एक लड़की के साथ प्रेम संबध थे।
12 सितंबर को लड़का और लड़की घर से गुरुनानक देव जी की शादी देखने के बहाने निकले और  घर वापस नहीं आए।
जब इस संबंध में लड़की के परिजनों को पता चला तो उस दिन से वे गुरदेव सिंह के घर आ कर उसे धमकियां देते और उससे गाली गलौच करत थे।
लड़की के पिता की ओर से पुलिस को दी शिकायत के बाद पुलिस भी गुरदेेव सिंह को आए दिन तंग करती।
दर्शन सिंह ने बताया कि लड़की के परिजन बुधवार को गुरदेव सिंह के घर आए और लड़की के वापस न आने की सूरत में घर की महिलाओं को जबरन ले जाने की बात कही।
दर्शन सिंह ने बताया कि गुरदेव सिंह को लड़के और लड़की दोनों के बारे में कुछ भी पता नहीं था। इस दौरान लड़की का पिता की ओर से उसे तंग परेशान करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

जिसके चलते गुरदेव सिंह ने तंग आकर कोेई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक की पत्नी राजबीर के बयानों पर पुलिस ने लड़की के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

लड़की के पिता ने बताया कि उसे नहीं पता कि गुरदेव सिंह ने आत्महत्या क्यों की क्योंकि बिरादरी के गणमान्य लोगों के बीच बैठकर यह निर्णय लिया गया था कि दोनों की शादी करवा दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उसे तथा उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
पार्षद हरभजन सिंह ने बताया कि बिरदारी के लोगों ने दोनों घरों में मामले के समाधान के लिए जाते रहे थे, लेकिन बिरादरी की ओर से कोई फैसला नहीं किया गया था।
उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया था लेकिन वे नहीं माने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed