Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Father and daughter duped retired policeman of Rs 25 lakh to send him to America

बाप-बेटी ने पुलिसवाले को ठगा: गोल्डन टेंपल में हुई मुलाकात, US जाना चाहता था रिटायर्ड मुलाजिम, गंवा दिए 25 लाख

Tue, 18 Feb 2025 04:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 18 Feb 2025 04:35 PM IST
सार

पंजाब पुलिस विभाग से रिटायर होकर विदेश जाने की चाह में शख्स ने 25 लाख रुपये गंवा दिए। रिटायर्ड मुलाजिम को अमेरिका भेजने के हसीन सपने दिखाए गए। उसके साथ यह कारनाम एक बाप और उसकी बेटी ने किया है। 

विज्ञापन
Father and daughter duped retired policeman of Rs 25 lakh to send him to America
पंजाब पुलिस के रिटायर्ड मुलाजिम के साथ धोखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में ट्रंप सरकार अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट कर बारी-बारी वापस भेज रही है। यूएस गवर्नमेंट की यह कार्रवाई 5 फरवरी से शुरू हुई है। अभी तक यूएस आर्मी के तीन विमान अवैध तरीके से अमेरिका गए भारतीयों के लेकर आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग पंजाब के ही हैं और इनमें ज्यादातर युवा हैं।

विज्ञापन


वहीं, एक ऐसा मामला भी सामने आया है जिसमें पंजाब पुलिस का रिटायर्ड मुलाजिम ने भी अमेरिका जाने की चाह में करीब 25 लाख रुपये गंवा दिए। रिटायर्ड मुलाजिम को विदेश भेजने के हसीन सपने दिखाकर बाप-बेटी ने उससे 24 लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामला पंजाब के मुक्तसर का है। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने बाप-बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मुक्तसर के बठिंडा रोड गुरु तेग बहादुर गली नंबर-9 के निवासी नछत्तर सिंह ने एसएसपी मुक्तसर को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुआ है। वर्ष 2022-23 में वह विभाग में था। उस दौरान उसकी ड्यूटी गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) के नाका नंबर 1 व 2 पर लगी हुई थी। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में रोजाना नतमस्तक होने आने वाले सुखदेव सिंह व उसकी बेटी कुलदीप कौर के साथ उसकी जान-पहचान हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इंग्लैंड भेजने के लिए 20 से 25 लाख का खर्च बताया
नछत्तर सिंह ने पुलिस विभाग से 31 दिसंबर 2023 को रिटायर हुए। इसके बाद उन्होंने विदेश जाने का मन बनाया था। ये बात उसने सुखदेव और उसकी बेटी कुलदीप कौर के सामने कही। सुखदेव ने कहा कि इंग्लैंड में उसकी साली रहती है। वो वर्क वीजा, पीआर व स्ट्डी वीजा बनवाने का काम करती है। इसलिए नछत्तर को  इंग्लैंड भेजने में मदद करेगा। बाप-बेटी ने नछत्तर सिंह से इंग्लैंड जाने का खर्च 20 से 25 लाख रुपये तक बताया। साथ ही पीआर पर इंग्लैंड जाने के लिए पहले आठ लाख रुपये देने और बाकी जो भी खर्चा होगा बाद में देते रहने की बात कही। 

इंग्लैंड के बाद अमेरिका भेजने का किया दावा
नछत्तर सिंह के अनुसार वह आरोपी बाप व बेटी के बहकावे में आ गया और अपने दस्तावेज व आठ लाख रुपये उन्हें दे दिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 2023 के अंत तक वीजा आ जाएगा। तीन माह बाद भी जब वीजा न आया तो दोनों ने जवाब दिया कि इंग्लैंड का वीजा संभव नहीं है। वह उसका तीन-चार माह के अंदर अमेरिका का वीजा लगवा देंगे। इसका खर्च 25 लाख रुपये होगा। नछत्तर ने फिर दोनों की बातों पर विश्वास कर लिया। 

आरोपियों ने दिया 20 लाख का चेक, हो गया बाउंस
नछत्तर ने बताया कि आरोपी बाप-बेटी ने उसे अमेरिका एंबेसी के कागज दिखाए जो उसके नाम पर थे। इस तरह उन्होंने उससे अलग-अलग तारीखों पर 16 लाख 80 हजार रुपये लिए। लेकिन उसे विदेश भेजने की बजाए टाल-मटोल करते रहे। एक समय ऐसा आया जब उन्होंने उसे विदेश भेजने से मना कर दिया और रुपये लौटाने की बात कही। जिस पर दोनों पक्षों में राजीनामा हुआ। दोनों बाप-बेटी ने उसे 20 लाख रुपये का एक बैंक चेक दिया। मगर वो चेक बाउंस हो गया। बार-बार मांगने पर भी उसे रुपये नहीं दिए गए।

अभी आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
थाना सिटी पुलिस ने इस मामले में सुखदेव सिंह पुत्र चंद सिंह और कुलदीप कौर पुत्री सुखदेव सिंह निवासी पं. जय दयाल स्ट्रीट मुक्तसर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed